UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in से हॉल टिकट डाउनलोड करें।
सिविल सेवा परीक्षा 16 जून, 2024 को आयोजित की जाएगी।
देश भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम होगी।
UPSC सिविल सेवा 2024 परीक्षा के माध्यम से 1056 पदों को भरा जाएगा।
परीक्षा में 200 अंकों के दो अनिवार्य पेपर होंगे।
दोनों क्वेश्चन पेपर में प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे।
प्रत्येक पेपर को सॉल्व करने के लिए 2 घंटे दिए जाएंगे।