मोनालिसा को दुनिया की सबसे महंगी और रहस्यमयी पेंटिंग माना जाता है। इस पेंटिंग को इटली के प्रसिद्ध चित्रकार लियोनार्दो दा विंची ने 15वीं शताब्दी में बनाया था।
मोनालिसा को बनाने में 14 साल का समय लगा था। कहा जाता है कि चित्रकार ने पेंटिंग के होंठ को बनाने में सबसे ज्यादा समय लगाया था।
1911 में मोनालिसा को लूवर संग्रहालय से चोरी कर लिया गया था। इस चोरी से आहत होकर एक फ्रांसीसी आर्टिस्ट ने अपनी छत से कूदकर जान दे दी थी।
मोनालिसा को 1913 में इटली में बरामद किया गया था। चोरी के बाद इस पेंटिंग की प्रसिद्धी बढ़ गई थी।
कुछ लोगों का मानना है कि मोनालिसा की दो पेंटिंग हैं। एक पेंटिंग लियोनार्दो दा विंची ने बनाई थी और दूसरी उनके शिष्य ने।
मोनालिसा की मुस्कान को रहस्यमय माना जाता है। कहा जाता है कि यह मुस्कान हर किसी को अलग-अलग लगती है।
मोनालिसा की पेंटिंग को दुनिया की सबसे महंगी और रहस्यमयी पेंटिंग माना जाता है। इसलिए इसे सुरक्षा के कड़े इंतजाम में रखा जाता है।