नरेंद्र मोदी कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कुल 28 कैबिनेट मंत्री हैं, जो अलग-अलग पदों पर तैनात हैं और अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं. इनमें से कुछ मंत्री उच्च शिक्षित भी हैं।
पीयूष वेद प्रकाश गोयल एक राजनीतिज्ञ-चार्टर्ड एकाउंटेंट और भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं, जिनके पास कपड़ा-वाणिज्य और उद्योग मंत्री का पोर्टफोलियो है। पीयूष गोयल ने बीकॉम-एलएलबी और सीए की पढ़ाई की है।
जयशंकर भारत सरकार में विदेश मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वह सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से रसायन विज्ञान में स्नातक हैं। इसके बाद जेएनयू से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में पीएचडी और एम.फिल किया।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास हार्वर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री है। वहीं रहते हुए उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए किया।
अश्विनी वैष्णव सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री हैं। उन्होंने एमबीएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद आईआईटी कानपुर से एमटेक और फिर वोर्टन स्कूल से एमबीए किया।
जनरल विजय कुमार सिंह ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से स्नातक किया। इसके बाद उन्होंने मद्रास यूनिवर्सिटी से डिफेंस स्टडीज में एमएससी किया और फिर यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी वॉर कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएशन किया।
सोम प्रकाश भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री हैं। वह पंजाब कैडर में 1988 बैच के पूर्व आईएएस अधिकारी भी हैं। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से अर्थशास्त्र में एमए किया है।
जितेंद्र सिंह ने स्टेनली मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस पूरा किया। और एम्स से एम.डी. हो गया जितेंद्र सिंह जम्मू-कश्मीर के मुद्दों पर काफी मुखर रहे हैं, जिसके चलते उन्हें दूसरे नेताओं की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा है।
निर्मला सीतारमण भारत की वित्त मंत्री हैं। उन्होंने सीतलक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से अर्थशास्त्र में एम.ए.-एम.फिल और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अंतर्राष्ट्रीय मामलों में एम.फिल किया।
रविशंकर प्रसाद वर्तमान में भारत की संसद के उच्च सदन में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बीए ऑनर्स, राजनीति विज्ञान में एमए और एलएलबी किया है। स्रोत: रविशंकर प्रसाद/इंस्टाग्राम