नाविक यानी Sailor पद पर 12वीं पास की भर्ती होती है। भारतीय नौसेना नाविकों की भर्ती लिखित परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के बाद करती है।
नौसेना में आर्टिफिशर अपरेंटिस एंट्री के लिए उम्र सीमा 17 से 20 साल होती है। इसके लिए सिर्फ पुरुष कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं।
आर्टिफिशर एंट्री के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स विषयों के साथ 12वीं में कम से कम 55% मार्क्स होने चाहिए।
नौसेना में सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट के लिए उम्र सीमा 17 से 21 साल के बीच होती है और उम्मीदवारों को फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स विषयों के साथ 12वीं पास होना चाहिए।
नाविकों की सैलरी भी बेहतरीन होती है। ट्रेनिंग के दौरान आर्टिफिशर अपरेंटिस को 14600 रुपये प्रति माह सैलरी मिलती है। ट्रेनिंग के बाद लेवल-3 का वेतनमान 21,700-69,100 रुपये होता है।
सब लेफ्टिनेंट की सैलरी वहीं होती है, लेवल 10 की सैलरी 56100-177500 रुपये होती है, जबकि लेफ्टिनेंट 10 बी की सैलरी 61300-193900 रुपये होती है। लेफ्टिनेंट कमांडर लेवल 11 की सैलरी 69400-207200 रुपये महीने तक होती है।
शिप के कप्तान लेवल 13 की सैलरी 130600-215900 रुपये महीने होती है।