इंटेलिजेंस ब्यूरो में 10वीं पास के लिए 4987 सिक्योरिटी असिस्टेंट पदों की भर्ती
भर्ती का संक्षिप्त विवरण
इंटेलिजेंस ब्यूरो ने 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए सिक्योरिटी असिस्टेंट के 4987 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी राज्यों के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू होकर 17 अगस्त 2025 तक चलेगी।
भर्ती की मुख्य जानकारी
| भर्ती संगठन | इंटेलिजेंस ब्यूरो |
| पद का नाम | सिक्योरिटी असिस्टेंट/एक्जीक्यूटिव |
| विज्ञापन संख्या | IB Security Assistant/Executive Exam 2025 |
| रिक्तियां | 4987 |
| वेतन/भुगतान पैमाना | लेवल-3 (₹ 71,700 से ₹ 69,100) |
| कार्य स्थान | सम्पूर्ण भारत |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 17 अगस्त 2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट | mha.gov.in |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
| सूचना जारी होने की तिथि | 25 जुलाई 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि | 26 जुलाई 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 17 अगस्त 2025 |
| आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 17 अगस्त 2025 |
| परीक्षा की तिथि | बाद में सूचित किया जाएगा |
रिक्तियों का विवरण
सभी राज्यों के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को 10वीं पास के साथ संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है। रिक्तियों का विवरण निम्नलिखित है:
| SIB स्थान | स्थानीय भाषा | रिक्तियां |
| आगर्तला | बांग्ला, कोकबोरोक | 67 |
| अहमदाबाद | गुजराती | 307 |
| आइजोल | मिजो | 53 |
| अमृतसर | पंजाबी | 74 |
| बेंगलुरु | कन्नड़ | 204 |
| भोपाल | हिंदी | 87 |
| भुवनेश्वर | उड़िया | 76 |
| चंडीगढ़ | हिंदी, पंजाबी | 86 |
| चेन्नई | तमिल | 285 |
| दिल्ली | हिंदी, पंजाबी, उर्दू | 1124 |
| गुवाहाटी | असमिया | 124 |
| हैदराबाद | तेलुगु | 117 |
| जम्मू | डोगरी | 75 |
| कोलकाता | बंगाली | 280 |
| लखनऊ | हिंदी | 229 |
| मुंबई | मराठी | 266 |
| पुणे | मराठी | 32 |
| पटना | हिंदी | 164 |
| शिमला | हिंदी | 40 |
| ट्रिवेंद्रम | मलयालम | 334 |
| कुल पद | 4987 पद |
आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹650 है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एक्स-सर्विसमैन और सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए यह ₹550 है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकता है।
आयु सीमा
आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। ओबीसी अभ्यर्थियों को 3 वर्ष और एससी/एसटी को 5 वर्ष की छूट दी गई है। विभागीय अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है।
शैक्षणिक योग्यता
अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना चाहिए और जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में ऑब्जेक्टिव परीक्षा (टियर 1), डिस्क्रिप्टिव परीक्षा (टियर 2), साक्षात्कार, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षा शामिल हैं।
- लिखित परीक्षा 100 अंक
- विवरणात्मक परीक्षा 50 अंक
- साक्षात्कार 50 अंक
- दस्तावेज़ सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षा
- अंतिम मेरिट सूची
परीक्षा पैटर्न
लिखित परीक्षा 100 अंक - टियर 1
इस परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे और 1 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और नकारात्मक अंकन एक चौथाई अंक का होगा।
| विषय | प्रश्न | अंक |
| सामान्य जागरूकता | 20 | 20 |
| मात्रात्मक योग्यता | 20 | 20 |
| तर्कशक्ति | 20 | 20 |
| सामान्य अंग्रेजी | 20 | 20 |
| सामान्य अध्ययन | 20 | 20 |
| कुल | 100 | 100 |
कैसे करें आवेदन
- गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर IB Security Assistant Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करें।
- रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़ और फोटो अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप दें और प्रिंट निकालें।
