SBI में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
SBI स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 दिसंबर से शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार SBI SO पदों में रुचि रखते हैं, वे SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। SBI ने कुल 996 पदों के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 23 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
आवेदन करने के लिए आयु सीमा पद के अनुसार निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु 1 मई 2025 के अनुसार गणना की जाएगी। न्यूनतम आयु सीमा 20, 23, और 26 वर्ष है, जबकि अधिकतम आयु 35 और 42 वर्ष है। विशेष श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट भी उपलब्ध होगी।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव और कौशल होना आवश्यक है।
आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी, और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए ₹750 है। इसके अतिरिक्त, एससी/एसटी और विकलांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
SBI SO भर्ती 2026: आवेदन कैसे करें
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। SBI SO पदों में रुचि रखने वाले उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, sbi.bank.in।
फिर वेबसाइट के होमपेज पर 'Apply Online' लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद, आवश्यक जानकारी को ध्यान से भरें।
आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
अंत में, फॉर्म भरने के बाद, उसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।
