महत्वपूर्ण जानकारी: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) NESTS ने प्रिंसिपल, TGT, PGT, महिला स्टाफ नर्स, हॉस्टल वार्डन, जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) और प्रयोगशाला सहायक के पदों के लिए टियर-II एडमिट कार्ड जारी किया है। इस भर्ती में कुल 7267 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। EMRS टीचर और नॉन-टीचर भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 सितंबर 2025 से 28 अक्टूबर 2025 तक स्वीकार किए गए थे। टियर-II परीक्षा 22 से 25 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे नीचे दिए गए लिंक से अपना EMRS टीचर और नॉन-टीचर टियर-II एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।