Logo Naukrinama

डीआरडीओ में इंटर्नशिप का सुनहरा अवसर, आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून 2026

डीआरडीओ ने 2026 के लिए पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम की घोषणा की है, जिसमें छात्रों को 6 महीने की इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार 15 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस इंटर्नशिप में चयनित छात्रों को 30,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा। जानें आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।
 
डीआरडीओ में इंटर्नशिप का सुनहरा अवसर, आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून 2026

डीआरडीओ इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026

यदि आप लंबे समय से डीआरडीओ में इंटर्नशिप करने की इच्छा रखते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अंतर्गत कार्यरत साइंटिफिक एनालिसिस ग्रुप (SAG), दिल्ली ने छात्रों के लिए 2026 के लिए पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम की घोषणा की है। यह प्रतिष्ठित संस्थान अनुसंधान प्रयोगशाला इंजीनियरिंग और विज्ञान के अंतिम वर्ष के छात्रों को 6 महीने की इंटर्नशिप का मौका दे रहा है। इच्छुक उम्मीदवार 15 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।


इंटर्नशिप की अवधि


डीआरडीओ की इंटर्नशिप 1 जुलाई 2026 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2026 तक चलेगी। चयनित छात्रों को कुल 30,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से नि:शुल्क है और उम्मीदवारों को आवेदन ईमेल के माध्यम से भेजना होगा।


DRDO SAG Internship 2026 की महत्वपूर्ण जानकारी


- विवरण जानकारी


- संगठन डीआरडीओ - साइंटिफिक एनालिसिस ग्रुप (SAG)


- मंत्रालय रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार


- इंटर्नशिप प्रकार पेड इंटर्नशिप


- कुल सीटें 40


- स्थान एसएजी, सिविल लाइंस, दिल्ली


- अवधि 6 महीने


- आवेदन तिथि 5 जून से 15 जून 2026


- इंटर्नशिप शुरू 1 जुलाई 2026


- स्टाइपेंड 30,000 रुपये


- आवेदन माध्यम ईमेल


- आवेदन ईमेल saghr.sag@gov.in


आवेदन करने के लिए पात्रता


इस इंटर्नशिप के लिए केवल भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं।


शैक्षणिक योग्यता


UG उम्मीदवारों के लिए B.E./B.Tech के चौथे वर्ष (7वें या 8वें सेमेस्टर) में अध्ययन कर रहे हों। PG उम्मीदवारों के लिए M.E./M.Tech या M.Sc के दूसरे वर्ष में अध्ययन कर रहे हों। इसके अलावा, अभ्यर्थी को AICTE या UGC से मान्यता प्राप्त संस्थान में नियमित फुल टाइम पाठ्यक्रम करना चाहिए।


न्यूनतम अंक


इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कम से कम 75 प्रतिशत अंक या 7.5 CGPA होना अनिवार्य है। यदि किसी छात्र ने किसी भी सेमेस्टर में बैक या फेल किया है, तो वे आवेदन के लिए पात्र नहीं होंगे।


आवेदन करने वाले विषय


- कंप्यूटर साइंस


- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस


- सूचना प्रौद्योगिकी (IT)


- साइबर सिक्योरिटी


- इलेक्ट्रॉनिक्स


- ECE


- EIE


- फिजिक्स (M.Sc.)


- गणित (M.Sc.)


- सांख्यिकी (M.Sc.)


NOC की आवश्यकता


छात्रों को अपने कॉलेज या विश्वविद्यालय के प्राचार्य, विभागाध्यक्ष (HOD) या ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर (TPO) से नो-ओब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) प्राप्त करना आवश्यक होगा। इसमें यह उल्लेख होना चाहिए कि छात्र को इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए संस्थान से अनुमति दी गई है।


चयन प्रक्रिया


- न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक या 7.5 CGPA अनिवार्य होगा।


- उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग CGPA के आधार पर की जाएगी।


- आवश्यकता पड़ने पर इंटरव्यू या इंटरैक्शन राउंड आयोजित किया जाएगा।


- सभी आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद अंतिम चयन किया जाएगा।


- चयनित उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी।