झारखंड मंईयां सम्मान योजना 2025: सत्यापन फॉर्म भरने की प्रक्रिया
झारखंड मंईयां सम्मान योजना का सत्यापन फॉर्म 2025

झारखंड मंईयां सम्मान योजना 2025: इस योजना के तहत सभी लाभार्थियों का सत्यापन कार्य प्रारंभ हो चुका है। सभी लाभार्थियों को ब्लॉक और पंचायत स्तर पर सत्यापन फॉर्म भरकर पुनः चयन की प्रक्रिया में भाग लेना आवश्यक है। यदि आप इस योजना के लाभार्थी हैं, तो आपको यह फॉर्म भरना अनिवार्य है, अन्यथा आपका नाम योजना से हटा दिया जाएगा और आपको मिलने वाली राशि का लाभ नहीं मिलेगा। यह सत्यापन फॉर्म सभी लाभार्थियों के लिए आवश्यक है, चाहे उन्हें राशि मिली हो या नहीं। झारखंड सरकार ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
आइए जानते हैं कि यह फॉर्म क्या है, इसे कहां से प्राप्त किया जा सकता है, और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि क्या है। इस लेख में सभी जानकारी विस्तार से दी गई है, इसलिए कृपया इसे अंत तक ध्यान से पढ़ें।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 2025 का संक्षिप्त विवरण
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 2025 का संक्षिप्त विवरण
फॉर्म का नाम | मंईयां सम्मान योजना सत्यापन फॉर्म 2025 |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना |
शुरुआत किसने की | झारखंड सरकार |
लाभार्थी | झारखंड की 18-50 वर्ष की सभी महिलाएं |
लाभ की राशि | रु2500 प्रति माह |
भुगतान प्रक्रिया | डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) |
आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर | 1800-890-0215 |
आधिकारिक वेबसाइट |
सत्यापन फॉर्म सभी लाभार्थियों के लिए आवश्यक है। यह फॉर्म नजदीकी पंचायत भवन या आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से भरा जा रहा है। सरकार ने फॉर्म भरने के लिए कई निर्देश जारी किए हैं, जिन्हें जानना आवश्यक है। सभी लाभार्थियों को अपने विवरण की जांच करनी होगी और फॉर्म भरकर जल्द से जल्द जमा करना होगा, अन्यथा उनका नाम योजना से हटा दिया जाएगा।
सत्यापन फॉर्म कहां से प्राप्त करें?
मंईयां सम्मान योजना सत्यापन फॉर्म कहां से मिलेगा?
झारखंड मंईयां सम्मान योजना का सत्यापन फॉर्म ग्रामीण क्षेत्रों में सभी पंचायत भवनों और आंगनबाड़ी केंद्रों में तथा शहरी क्षेत्रों में ब्लॉक और वार्ड के पास उपलब्ध है। सत्यापन फॉर्म प्राप्त करने के लिए आप अपने नजदीकी पंचायत भवन या वार्ड से संपर्क कर सकते हैं।
फॉर्म में लाभार्थियों का व्यक्तिगत विवरण होगा, जिसे सही मिलान करने के बाद भरकर हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान लगाकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंचायत भवन में जमा करना होगा। यदि फॉर्म में कोई जानकारी गलत है, तो उसे सुधारकर सभी दस्तावेज संलग्न कर जमा करें।
फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि
फॉर्म कब तक जमा कर सकते हैं?
फॉर्म जमा करने की कोई आधिकारिक तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। लेकिन आपको अपने नजदीकी पंचायत भवन में फॉर्म प्राप्त करने के साथ-साथ फॉर्म भरने की अंतिम तिथि के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए और समय पर फॉर्म जमा करना चाहिए।
सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज
सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज
- सत्यापन फॉर्म
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- राशन कार्ड
यह भी पढ़ें:-
महत्वपूर्ण लिंक
महत्वपूर्ण लिंक
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का वेरिफिकेशन फॉर्म कहां से मिलेगा?
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का वेरिफिकेशन फॉर्म प्राप्त करने के लिए आप अपने नजदीकी पंचायत भवन या वार्ड से सम्पर्क कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का वेरिफिकेशन के लिए कितना शुल्क देना होगा?
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का वेरिफिकेशन के लिए लाभार्थियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।