Logo Naukrinama

Sarkari Naukri: झारखंड के युवाओं के लिए बुरी खबर, JSSC ने रद्द की 12 परीक्षाएं, पूरा डिटेल यहां देखें

झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 12 प्रतियोगी परीक्षाओं के विज्ञापनों को रद्द कर दिया है।
 
Sarkari Naukri: झारखंड के युवाओं के लिए बुरी खबर, JSSC ने रद्द की 12 परीक्षाएं, पूरा डिटेल यहां देखें
रांची, 2 फरवरी -झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 12 प्रतियोगी परीक्षाओं के विज्ञापनों को रद्द कर दिया है। इस संबंध में आयोग ने बुधवार को सूचना जारी की है। बीते 16 दिसंबर को हाई कोर्ट के द्वारा हेमंत सोरेन सरकार के नियोजन नीति को रद्द करने के बाद आयोग ने बुधवार को फैसला किया है। आयोग ने कहा कि नये सिरे से विज्ञापन प्रकाशित कर परीक्षा के आयोजन की कार्रवाई की जायेगी।

ये नियुक्ति विज्ञापन हुए रद्द

-विज्ञापन संख्या-06/2021 एवं 02/2022 : झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2021

-विज्ञापन संख्या-13/2022 : झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा- 2022

-विज्ञापन संख्या-12/2022 : झारखंड सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा- 2022

-विज्ञापन संख्या-05/2021 : झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2021

-विज्ञापन संख्या-01/2022 : झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा- 2022

-विज्ञापन संख्या-03/2022 एवं 04/2022 : झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा के विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण अधिकारी (आईटीआई इन्सट्रक्टर) प्रतियोगिता परीक्षा-2022

-विज्ञापन संख्या-07/2022 एवं 08/2022 : झारखंड इंटरमीडिएट स्तर (कम्प्यूटर ज्ञान एवं कम्प्यूटर में हिन्दी टंकण अर्हता धारक पद के लिए) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा -2022

-विज्ञापन संख्या-09/2022 : झारखंड नगरपालिका सेवा सम्वर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2022

-विज्ञापन संख्या-10/2022 एवं 11/2022 : झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2022

-विज्ञापन संख्या-16/2022 : झारखंड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2022

-विज्ञापन संख्या-14/2022 एवं 15/2022 : स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा- 2022

-विज्ञापन संख्या-21/2022 एवं 22/2022 : झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2022