Rajasthan: बोर्ड CET समान पात्रता परीक्षा-2022 के लिए कंट्रोल रूम शुरू, 4, 5 और 11 फरवरी को होगी परीक्षा
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 4 फरवरी ,5 फरवरी एवं 11 फरवरी को 6 चरणों में बोर्ड सीईटी समान पात्रता (सीनियर सेकेंडरी स्तर) परीक्षा-2022 का आयोजन किया जायेगा।
Fri, 3 Feb 2023

जयपुर, 3 फ़रवरी- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 4 फरवरी ,5 फरवरी एवं 11 फरवरी को 6 चरणों में बोर्ड सीईटी समान पात्रता (सीनियर सेकेंडरी स्तर) परीक्षा-2022 का आयोजन किया जायेगा। परीक्षा का प्रथम चरण 4 फरवरी को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक, द्वितीय चरण अपरान्ह 2.30 बजे से सांय 5.30 बजे तक व तृतीय चरण 5 फरवरी को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक, चतुर्थ चरण अपरान्ह 2.30 बजे से सांय 5.30 बजे तक एवं पंचम चरण 11 फरवरी को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक व षष्ठम चरण अपरान्ह 2.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक आयोजित किया जायेगा।
जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिये कलक्ट्रेट के कमरा नम्बर 116 में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जो 2 व 3 फरवरी एवं 9 व 10 फरवरी की सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे तक एवं 4, 5 एवं 11 फरवरी को सुबह 7 बजे से परीक्षा समाप्ति उपरान्त परीक्षा नियंत्रण कक्ष से संबंधित समस्त कार्य पूर्ण होने तक कार्य करेगा।