NCERT ने कक्षा 9 गणित के ड्राफ्ट सिलेबस पर दी स्पष्टता
NCERT का स्पष्टीकरण
कक्षा 9 के गणित के ड्राफ्ट सिलेबस के बारे में चल रही चर्चाओं के बीच, NCERT ने स्थिति को स्पष्ट किया है। परिषद ने बताया कि किसी भी महत्वपूर्ण विषय को पाठ्यक्रम से पूरी तरह हटाया नहीं गया है। कुछ अवधारणाओं को अलग अध्याय में रखने के बजाय विभिन्न अध्यायों में समाहित किया गया है, ताकि छात्र उन्हें विभिन्न संदर्भों में समझ सकें और उपयोग कर सकें।
NCERT ने यह भी कहा कि वर्तमान में जारी किया गया पाठ्यक्रम अंतिम नहीं है। इसे शिक्षकों, छात्रों, लेखकों और शिक्षा विशेषज्ञों से सुझाव प्राप्त करने के लिए ड्राफ्ट के रूप में पेश किया गया है। अंतिम सिलेबस अक्टूबर में NCERT और CBSE द्वारा जारी होने की संभावना है।
Lines and Angles पर NCERT का स्पष्टीकरण
कक्षा 9 के ड्राफ्ट में 'Lines and Angles' को अलग अध्याय के रूप में न रखने पर उठे सवालों का जवाब देते हुए, NCERT ने स्पष्ट किया कि इसका नाम अलग से न होने का मतलब यह नहीं है कि इससे जुड़े महत्वपूर्ण कॉन्सेप्ट हटा दिए गए हैं। परिषद के अनुसार, Lines and Angles से संबंधित अवधारणाओं को कक्षा 9 के पार्ट-2 में 'Prepositions and Their Conversion' और 'Quadrilaterals' जैसे अध्यायों में शामिल किया गया है। इसके अलावा, कक्षा 6 की गणित की पुस्तक में भी Lines and Angles से संबंधित अध्याय पहले से मौजूद है।
Euclidean Geometry के विषय
Euclidean Geometry से संबंधित सवालों पर भी NCERT ने स्पष्टीकरण दिया है। परिषद के अनुसार, इस क्षेत्र से जुड़े Polygon, Circle, Parallel Lines और Intersecting Lines जैसे कॉन्सेप्ट को कक्षा 9 की किताब के विभिन्न अध्यायों में शामिल किया गया है। NCERT ने बताया कि ये अवधारणाएं चैप्टर 5, 6, 9, 12 और 13 में विभिन्न संदर्भों में पढ़ाई जाएंगी। शिक्षकों और विशेषज्ञों के साथ चर्चा के बाद, पारंपरिक तरीके से केवल प्रमेय और प्रमाण पर केंद्रित एक अलग अध्याय रखने के बजाय, इन अवधारणाओं को विभिन्न अध्यायों में जोड़ने का निर्णय लिया गया है।
Algorithms का समावेश
ड्राफ्ट सिलेबस में Algorithms को शामिल करने पर भी चर्चा हुई। NCERT ने बताया कि इसका संबंध कंप्यूटेशनल थिंकिंग और तेजी से विकसित हो रही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से है। परिषद के अनुसार, आज के छात्रों के लिए Algorithms, Data Structures और Running Time Efficiency जैसी अवधारणाओं की बुनियादी समझ महत्वपूर्ण होती जा रही है। NEP 2020 में भी Computational Thinking पर जोर दिया गया है। NCERT ने यह भी बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर एक अलग मॉड्यूल तैयार किया जा रहा है।
सिलेबस की समझ
NCERT ने कहा है कि नए शिक्षा ढांचे में किसी विषय के पाठ्यक्रम को केवल अध्यायों की संख्या के आधार पर नहीं देखा जाना चाहिए। NEP 2020 और NCF-SE 2023 के तहत पाठ्यक्रम को Curricular Goals और Learning Outcomes को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। Curricular Goals विषय के व्यापक शैक्षिक उद्देश्यों को निर्धारित करते हैं। Competencies यह बताती हैं कि छात्र पढ़ाई के बाद क्या करने में सक्षम होना चाहिए। Learning Outcomes से यह स्पष्ट होता है कि शिक्षण और मूल्यांकन की प्रक्रिया के दौरान छात्रों से किस प्रकार के परिणाम अपेक्षित हैं।
