रोचक तथ्य: भारतीय राज्यों के राजकीय पक्षियों की सूची
रोचक तथ्य: भारतीय राज्यों के राजकीय पक्षियों की सूची
भारत दुनिया के सबसे सुंदर पक्षियों में से कुछ की पैतृक भूमि है। भारत लगभग 1,250 पक्षियों की प्रजातियों का घर है। जो पूरी दुनिया का 12.5 प्रतिशत है। भारत का अपना राष्ट्रीय पक्षी मोर है। इसके अलावा, प्रत्येक भारतीय राज्य का अपना अधिकारिक राज्य पक्षी है, जो उस राज्य से संबंधित है। नौकरीनामा.कॉम आपके लिए सभी भारतीय राज्यों के राजकीय पक्षियों की एक सूची ला रहा हैं:
अपने राज्य का अधिकारिक राजकीय पक्षी जानने के लिए नेक्सट स्लाइड शुरू करें…
आंध्र प्रदेश: राजकीय पक्षी- भारतीय रोलर
भारतीय उपमहाद्वीप रोलर पक्षियों की एक विस्तृत विविधता की मेजबानी करता है। भारतीय रोलर सबसे सुंदर रोलर प्रजातियों में से एक है। यह राज्य शानदार सुंदर रोलर का घर है।
अन्य भारतीय राज्यों के राजकीय पक्षी जानने के लिए नेक्सट पर क्लिक करें…
अरूणाचल प्रदेश: राजकीय पक्षी- ग्रीन हॉर्नबिल
ग्रीन हॉर्नबिल या ग्रेट हॉर्नबिल, हॉर्नबिल के महान परिवार के सदस्यों में से एक है। इसके शरीर का रंग सुंदर होता है। जब ये आकाश में उड़ते हैं, आप खुद को इनको उड़ते देखने से रोक नहीं पाओगे।
अन्य भारतीय राज्यों के राजकीय पक्षी जानने के लिए नेक्सट पर क्लिक करें…
असम: राजकीय पक्षी- सफेद पंखों वाला लकड़ी बतख
ये बतख केवल एशिया में पाए जाते हैं, और असम इस दुर्लभ प्रजाति की मेजबानी करता है। आपको असम में कई जगह सफेद बतख तैरते हुए सुंदर दृश्य देखने को मिल सकते हैं। ऐसे सफेद बतख आपको कहीं भी देखने को नहीं मिलेंगे।
अन्य भारतीय राज्यों के राजकीय पक्षी जानने के लिए नेक्सट पर क्लिक करें…
बिहार: राजकीय पक्षी- हाउस स्पैरो (घर गौरैया)
पूरे भारत में निस्संदेह सबसे ज्यादा दिखाई देने वाला पक्षी गौरैया है। बिहार को गौरैया के घर के रूप में पहचाना जाता है। यह बिहार का अधिकारिक राजकीय पक्षी है।
अन्य भारतीय राज्यों के राजकीय पक्षी जानने के लिए नेक्सट पर क्लिक करें…
छत्तीसगढ़: राजकीय पक्षी- हिल मैना
हिल मैना का चमकीला नारंगी-पीला सिर का रंग होता है। यह लंबाई में 29 सेंटीमीटर के आसपास होती है। इस राज्य में पाए जाने वाले भव्य पक्षियों में से हिल मैना एक है।
अन्य भारतीय राज्यों के राजकीय पक्षी जानने के लिए नेक्सट पर क्लिक करें…
दिल्ली: राजकीय पक्षी- हाउस स्पैरो
गौरेया और कबूतर ऐसे पक्षी है जो केवल राष्ट्रीय राजधानी में देखे जा सकते हैं। चलो, हम मजाक कर रहे हैं? प्रदूषण स्तर दिल्ली को खराब कर रहा है! गौरेया ही पहली पसंद है।
अन्य भारतीय राज्यों के राजकीय पक्षी जानने के लिए नेक्सट पर क्लिक करें…
गोवा: राजकीय पक्षी- काली-कलगी बुलबुल
यह बुलबुल गौरैया पक्षियों के परिवार की एक सदस्य है। यह दक्षिण पूर्व एशिया से लेकर भारतीय उपमहाद्वीप में पाई जाती है। यह अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। यह कीड़े खाकर खुश रहता है।
अन्य भारतीय राज्यों के राजकीय पक्षी जानने के लिए नेक्सट पर क्लिक करें…
गुजरात: राजकीय पक्षी- ग्रेटर फ्लेमिंगो
ग्रेटर फ्लेमिंगो राजहंस परिवार की सबसे व्यापक प्रजाति है, यह भारत में पाया जाता है। गुजरात राज्य इस प्रजाति की मेजबानी करने वालों में से एक है।
अन्य भारतीय राज्यों के राजकीय पक्षी जानने के लिए नेक्सट पर क्लिक करें…
हरियाणा: राजकीय पक्षी- काला तीतर
काला तीतर, तीतर परिवार का एक गेमबर्ड है। इसे गैलीफॉर्मेस भी कहा जाता है। यह पूर्व में काला तीतर के रूप में जाना जाता था। यह हरियाणा का राज्य पक्षी है।
अन्य भारतीय राज्यों के राजकीय पक्षी जानने के लिए नेक्सट पर क्लिक करें…
उत्तराखंड: राजकीय पक्षी- हिमालय मोनल
हिमालय मोनल तीतर परिवार का ही एक पक्षी है। यह पश्चिम में मोनल की एक उप-प्रजाति मानी जाती है। यह हिमालयी मोनल नेपाल का राष्ट्रीय पक्षी भी है।
अन्य भारतीय राज्यों के राजकीय पक्षी जानने के लिए नेक्सट पर क्लिक करें…
हिमाचल प्रदेश: राजकीय पक्षी- पश्चिमी ट्रागोपन
पश्चिमी ट्रागोपन या पश्चिमी हॉनर्ड ट्रागोपन एक मध्यम आकार का चमकीला हिमालयी तीतर है। यह पक्षी अत्यंत खतरे में है, और विश्व स्तर पर यह एक चिंताजनक विषय है।
अन्य भारतीय राज्यों के राजकीय पक्षी जानने के लिए नेक्सट पर क्लिक करें…
जम्मू और कश्मीर: राजकीय पक्षी- ब्लैक नेक्ड क्रेन
काली गर्दन वाले क्रेन एक मध्यम आकार के क्रेन है। यह अपने अद्भुत रूप के लिए प्रसिद्ध है। यह सर्दियों में बच्चों को जन्म देती है। और सांस्कृतिक रूप से कश्मीरियों और बौद्धों के बीच सुरक्षित है। इसके बारे में सबसे दिलचस्प तथ्य यह है कि नर-मादा दोनों एक जैसे ही दिखते हैं।
अन्य भारतीय राज्यों के राजकीय पक्षी जानने के लिए नेक्सट पर क्लिक करें…
झारखंड: राजकीय पक्षी- कोयल कोयल एक आम पक्षी है जो अधिकांशत पूरे भारत में पाया जाता है। पेड़ों से आने वाली मधुर आवाज कोयल की ही होती है। यह झारखंड का राजकीय पक्षी है।
अन्य भारतीय राज्यों के राजकीय पक्षी जानने के लिए नेक्सट पर क्लिक करें…
कर्नाटक: राजकीय पक्षी- रोलर
कर्नाटक वन्य जीवों के लिए एक बहुत ही अच्छा निवास स्थान है। इसके निवासियों में भारतीय रोलर भी एक है। यह एक लोकप्रिय पक्षी है और आमतौर पर सड़क और तारों पर बैठे देखे जा सकते हैं।
अन्य भारतीय राज्यों के राजकीय पक्षी जानने के लिए नेक्सट पर क्लिक करें…
मध्य प्रदेश: राजकीय पक्षी- एशियाई शाह बुलबुल
एशियाई शाह बुलबुल मध्यम आकार के एशिया के मूल निवासी पक्षी है। क्या उन्हें अन्य पक्षियों से अलग करता है? उनकी लंबी पूछ जो एक रिबन की तरह होती है, जब भी वह चलने लगती है, तो पूंछ झूलने लगती है। ये संख्या में कम हैं, लेकिन अभी लुप्तप्राय नहीं है।
अन्य भारतीय राज्यों के राजकीय पक्षी जानने के लिए नेक्सट पर क्लिक करें…
महाराष्ट्र: राजकीय पक्षी- पीली टांगों वाला हरा कबूतर
पीले पैरों वाला हरा कबूतर एक कबूतर जैसी ही समान संरचना वाला होता है। लेकिन देखने में यह बहुत अलग है। यह अपनी त्वचा पर रंग की एक किस्म को दर्शाता है। और यही वजह है कि इसे देखने पर आपकी आंखों को शांति मिलेगाी।
अन्य भारतीय राज्यों के राजकीय पक्षी जानने के लिए नेक्सट पर क्लिक करें…
मणिपुर: राजकीय पक्षी- मिसेज ह्यूम तीतर
इसकी भारत में खोज की गई थी। यह अजीब नाम ब्रिटिश प्रकृतिवादी ए ओ ह्यूम की पत्नी मैरी एन ग्रिनडल ह्यूम से आया है। यह एक सुंदरता है, है ना?
अन्य भारतीय राज्यों के राजकीय पक्षी जानने के लिए नेक्सट पर क्लिक करें…
मेघालय: हिल मैना
हिल मैना आसानी से मेघालय में देखी जा सकती है। इस प्रजाति का नाम है इसके पहाड़ी इलाकों में पाए जाने पर है। पहाड़ी मैना के बारे में मजेदार तथ्य है कि यह मानव के बोलने और शोर करने की नकल करने की क्षमता रखता है!
अन्य भारतीय राज्यों के राजकीय पक्षी जानने के लिए नेक्सट पर क्लिक करें…
मिजोरम: राजकीय पक्षी- मिसेज ह्यूम तीतर
मिसेज ह्लयूम तीतर एक बार और। यह मिजोरम का भी राजकीय पक्षी है। यह एक आम पक्षी है और आप कभी-कभी इन्हें राजमार्गों को पार करते हुए भी देख सकते हैं।
अन्य भारतीय राज्यों के राजकीय पक्षी जानने के लिए नेक्सट पर क्लिक करें…
नागालैंड: राजकीय पक्षी- मिसेज ह्यूम तीतर
यह नागालैंड का भी राजकीय पक्षी है। मिसेज ह्लयूम (औरत नहीं, पक्षी) तीतर का सांस्कृतिक महत्व बहुत है और इसका क्षेत्रीय निवास इसको विशिष्ठ बनाता है।
अन्य भारतीय राज्यों के राजकीय पक्षी जानने के लिए नेक्सट पर क्लिक करें…
उड़ीसा: राजकीय पक्षी- रोलर
भारतीय रोलर एक बार फिर से! ये उड़ीसा में भी पाए जाते हैं, और रोलर भारतीय हिंदुओं के बीच पवित्र माना जाता है। इस राज्य ने राजकीय पक्षी बनाकर अपना स्थान ऊपर उठाया है।
अन्य भारतीय राज्यों के राजकीय पक्षी जानने के लिए नेक्सट पर क्लिक करें…
पुडुचेरी: राजकीय पक्षी- एशियाई कोयल
कोयल एक प्रसिद्ध पक्षी है जो अपनी मधुर आवाज के लिए जानी जाती है। पुडुचेरी ने इस पक्षी को अपना अधिकारिक राजकीय पक्षी बनाया है।
अन्य भारतीय राज्यों के राजकीय पक्षी जानने के लिए नेक्सट पर क्लिक करें…
पंजाब: राजकीय पक्षी- उत्तरी बाज
उत्तरी बाज एक मध्यम आकार का बड़ा रैप्टर है। यह एक ऐक्सिपीटर की एक जीनस प्रजाति है। गॉसहोक एक सच्चा “बाज” माना जाता है। कोई शक नहीं है, यह “पंजाब दा पुत्तर” है!
अन्य भारतीय राज्यों के राजकीय पक्षी जानने के लिए नेक्सट पर क्लिक करें…
राजस्थान: राजकीय पक्षी- द ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (गोड़ावण)
यह पक्षी केवल भारतीय उपमहाद्वीप में पाया जाता है। ये दुनिया के सबसे भारी पक्षी है जो उड़ सकते हैं। यह पक्षी अपने निवास स्थान में भारी नुकसान के साथ अब गंभीर स्थिति है। यह बहुत कम संख्या में बचे हुए हैं।
अन्य भारतीय राज्यों के राजकीय पक्षी जानने के लिए नेक्सट पर क्लिक करें…
सिक्किम: राजकीय पक्षी- चिल्मिया
यह पक्षी तीतर परिवार के अंतर्गत आता है। यह अपेक्षाकृत छोटा होता है, छोटी पूंछ और व्यापक तीतर, इसका पूर्वी हिमालय में मिलना आम है। इसका शरीर लाल रंग का होता है, इसलिए इसलिए नाम रेड फीसेंट है।
अन्य भारतीय राज्यों के राजकीय पक्षी जानने के लिए नेक्सट पर क्लिक करें…
तमिलनाडु: राजकीय पक्षी- पन्ना कबूतर
पन्ना कबूतर एक कबूतर है जो उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में व्यापक निवासी प्रजनन पक्षी है और भारतीय उपमहाद्वीप के उप उष्णकटिबंधीय भागों में पाया जाता है। यह अधिकांशत तमिलनाडु क्षेत्र में पाया जाता है और अपने चमकीले हरे रंग के पंखों के लिए जाना जाता है।
अन्य भारतीय राज्यों के राजकीय पक्षी जानने के लिए नेक्सट पर क्लिक करें…
तेलंगाना: राजकीय पक्षी- इंडियन रोलर
यह पक्षी की ज्यादातर आबादी भारत में पाई जाती है, और इसका सौंदर्य असाधारण है। कई राज्यों ने इस पक्षी को राजकीय पक्षी चुना है। नवगठित तेलंगाना उन के बीच में एक है।
अन्य भारतीय राज्यों के राजकीय पक्षी जानने के लिए नेक्सट पर क्लिक करें…
त्रिपुरा: राजकीय पक्षी- ग्रीन इंपीरियल कबूतर
ग्रीन इंपीरियल कबूतर एक बड़ा कबूतर है जो घने जंगलों में रहता है। यह एक बड़ा, मोटा, और 45 सेंटीमीटर लंबा कबूतर होता है। इसके पीछे के पंख और पूंछ हरे होते है। यह त्रिपुरा के जंगलों में पाया जाता है।
अन्य भारतीय राज्यों के राजकीय पक्षी जानने के लिए नेक्सट पर क्लिक करें…
उत्तर प्रदेश: हिमालयन मोनल
मोनल हिमालय क्षेत्र में पाए जाते हैं। यह अपने असाधारण रंग और सुंदरता के लिए जाने जाते हैं। उत्तर प्रदेश के जंगलों में इसका प्राकृतिक निवास स्थान है। यह उत्तर प्रदेश का राजकीय पक्षी है।
अन्य भारतीय राज्यों के राजकीय पक्षी जानने के लिए नेक्सट पर क्लिक करें…
पश्चिम बंगाल: राजकीय पक्षी- व्हाइट ब्रेस्टेड किंगफिशर
बंगाली मछली के शौकीन है, और उन्होंने मछली खाने वाले पक्षी को ही अपना राजकीय पक्षी बना लिया है। सफेद छाती किंगफिशर बंगाल में व्यापक रूप में पाए जाते हैं। और ये छोटे सरीसृप, केकड़े, उभयचर, छोटे कृन्तकों और पक्षियों को भी खाते हैं। आहा!
