Logo Naukrinama

सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए 6 नवंबर को होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित

 
सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए 6 नवंबर को होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित
रायपुर, 22 अक्टूबर। व्यापमं ने 6 नवंबर को होने वाली चार साल से अटकी एसआई भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी है। पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा सूबेदार, उपनिरीक्षक, उपनिरीक्षक (विशेष शाखा). प्लाटून कमांडर, उपनिरीक्षक (अंगुल चिन्ह) उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज). उप निरीक्षक (कम्प्यूटर), उप निरीक्षक (रेडियो) के रिक्त पदों पर प्रारंभिक लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन 06 नवंबर 2022 को अपरान्ह 2.00 से 4.15 बजे तक किया जाना था। इससे 65 हजार अभ्यार्थियों को बड़ा झटका लगा है।



बता दें कि अगस्त 2018 में परीक्षा का नोटिफिकेशन आया था, प्रारंभिक लिखित भर्ती परीक्षा जो 06 नवम्बर 2022 को आयोजित किया जाना था, जिसे अपरिहार्य कारणों की वजह से स्थगित कर दिया गया है। आगामी परीक्षा की तिथि की जानकारी छग व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर बाद में दी जायेगी।