Logo Naukrinama

UPSSSC Mukhya Sevika Exam 2022 - सेविका की परीक्षा में होंगे 100 प्रश्न, निगेटिव मार्किंग भी

 
EM

लखनऊ । उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा मुख्य सेविका के लिए परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे, जिसके लिये सौ अंक निर्धारित किये गये हैं। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी रखी गयी है। एक प्रश्न का गलत उत्तर देने पर उस प्रश्न के पूर्णांक का 25 प्रतिशत अंक कटेंगे।

परीक्षा नियंत्रक द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार दो घंटे का प्रश्नपत्र होगा। प्रश्न वस्तुनिष्ठ व बहुवैकल्पिक प्रकार के होंगे। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार प्रश्नपत्र के पाठ्यक्रम में मुख्य सेविका की भूमिका और जिम्मेदारियां, विवाह, परिवार, जाति लिंग की असमानता, धर्म और भाषाएं होंगी। इसी के साथ सामाजिक समस्याएं और विशेष रूप से बच्चों और महिलाओं से संबंधित मुद्दे, जनसंख्या विस्फोट, जनसंख्या वृद्धि और नियंत्रण, गरीबी, दहेज, घरेलू हिंसा, तलाक, अंतर और अंतर-पीढ़ी संघर्ष, जातिवाद आदि मुद्दों पर सवाल पूछे जाएंगे।