Logo Naukrinama

एनसी वेब: जीसस एंड मैरी में 90, हंसराज में 91 और मिरांडा हाउस कॉलेज में 92 प्रतिशत की कट ऑफ

 
एनसी वेब: जीसस एंड मैरी में 90, हंसराज में 91 और मिरांडा हाउस कॉलेज में 92 प्रतिशत की कट ऑफ

नई दिल्ली, 6 नवंबर - दिल्ली विश्वविद्यालय के रेगुलर कॉलेजों के बाद अब दिल्ली विश्वविद्यालय के 'नॉन कॉलेजिएट वूमेन' यानी 'एनसी वेब' ने भी दूसरी कट ऑफ जारी की है। बीकॉम के लिए एनसी वेब ने हंसराज कॉलेज में 91 और मिरांडा हाउस 92 प्रतिशत कट ऑफ जारी की है। वहीं जीसस एंड मैरी कॉलेज 90 प्रतिशत की कट ऑफ गई है।

नॉन कॉलेजिएट वूमेन की दूसरी कट-ऑफ 2022-2023 बीए और बीकॉम में प्रवेश के लिए है। नॉन कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (एनसीडब्ल्यूईबी) के बीकॉम पाठ्यक्रम के लिए वेबसाइट पर मंगलवार 1 नवंबर को कट ऑफ अधिसूचित की गई है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने बताया कि इस कटऑफ के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया बुधवार, 02 नवंबर, 2022 से शुरू होगी।

बीकॉम के लिए सेकंड कट ऑफ लिस्ट में भगिनी निवेदिता कॉलेज 81 प्रतिशत कट ऑफ है। वहीं आर्यभट्ट कॉलेज 85, भारती कॉलेज 86, कॉलेज ऑफ वोकेशनल 85, दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज 88, डॉ बी.आर. अंबेडकर कॉलेज में 85, जेडीएम कॉलेज 88, जीसस एंड मैरी कॉलेज 90, कालिंदी कॉलेज 87, केशव महाविद्यालय 85, लक्ष्मी बाई कॉलेज 88, मैत्रेयी कॉलेज 89, माता सुंदरी कॉलेज 87, मोती लाल नेहरू कॉलेज 85, हंसराज कॉलेज में 91 और मिरांडा हाउस 92 प्रतिशत कट ऑफ गई है।

इससे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के 'नॉन कॉलेजिज वूमेन' की पहली कट ऑफ लिस्ट में बीकॉम पाठ्यक्रम के लिए हंसराज कॉलेज में 94 और मिरांडा हाउस में 95 प्रतिशत की मेरिट लिस्ट घोषित की गई थी। इसी तरह दिल्ली विश्वविद्यालय के अदिति महाविद्यालय में 88, आर्यभट्ट कॉलेज में 90, भारती कॉलेज में 91, बी.आर. अंबेडकर कॉलेज में 90, जीसस एंड मैरी कॉलेज 95, कालिंदी कॉलेज 92, केशव महाविद्यालय 90, महाराजा अग्रसेन कॉलेज 90, मैत्रेयी कॉलेज 94, माता सुंदरी कॉलेज 92, प्रतिशत की कटऑफ थी।

वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय के रेगुलर कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों की कुल करीब 80 हजार सीटें हैं। इनमें से अधिकांश सीटें भर चुकी हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के रेगुलर अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए रेगुलर कॉलेजों के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय तीसरी मेरिट लिस्ट 10 नंवबर को जारी की जाएगी।

गौरतलब है कि पहली कटऑफ के बाद ही रेगुलर कॉलेजों की अधिकांश सीटें फुल हो चुकी हैं। ऐसे में जिन छात्राओं का नंबर रेगुलर कॉलेजों की मेरिट लिस्ट में नहीं आया वे छात्राएं एनसी वेब के माध्यम से दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला ले सकती हैं।

मंगलवार शाम दिल्ली विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरी कट-ऑफ सूची जारी की गई है।