RSMSSB- वन रक्षक भर्ती परीक्षा के लिए जिला कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम की स्थापना
Dec 7, 2022, 14:06 IST
![वन रक्षक भर्ती परीक्षा के लिए जिला कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम की स्थापना](https://hindi.naukrinama.com/static/c1e/client/99589/uploaded/cb2b30f9551485a682d86b089e029572.jpg?width=968&height=550&resizemode=4)
जयपुर, 7 दिसंबर (हि.स.)। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 11 दिसंबर को दो पारियों में वन रक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
जयपुर कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने एक आदेश जारी कर जिले में परीक्षा के सफल और सुचारू संचालन के लिए जिला कलक्ट्रेट के कमरा संख्या-116 में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है। नियंत्रण कक्ष 09 दिसंबर से 11 दिसंबर तक संचालित होगा।