Logo Naukrinama

भोपाल : अग्निवीर भर्ती रैली में दूसरे दिन 315 युवा फिजिकल फिट पाए गए

 
भोपाल : अग्निवीर भर्ती रैली में दूसरे दिन 315 युवा फिजिकल फिट पाए गए
भोपाल, 29 अक्टूबर। राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरु स्टेडियम लाल परेड ग्राउंड पर चल रही अग्निवीर सैनिकों की भर्ती रैली में दूसरे दिन शुक्रवार को 9 जिलों के 4 हजार 550 आवेदको को भर्ती प्रक्रिया के लिए काल लेटर जारी किए गए थे। भर्ती में आए युवाओं को रात्रि 12 बजे से प्रत्याशियों को ग्राउंड में प्रवेश के साथ भर्ती की कार्रवाई शुरू हुई। अग्निवीर भर्ती में दूसरे दिन 315 युवा फिजिकल टेस्ट फिट पाए गए।

भोपाल सेना के डायरेक्ट कर्नल एस. बकुडी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 5 बजे से लंबाई में योग्य पाए युवाओं की दौड़ शुरू हुई। लगभग 200 के ग्रुप में युवाओं को दौड़ हुई। दौड़ में चयनित 315 युवाओं का मेडिकल के साथ अन्य वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू की गई। सभी ग्राउंड टेस्ट में पास विधार्थियो को लिखित एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र दिए जाएंगे।


उन्होंने बताया कि शनिवार को 5 हजार से अधिक युवाओं को भर्ती प्रक्रिया के लिए कार्ड जारी हुए हैं, जिसमें 9 जिलों के प्रतिभागी शामिल होंगे। भर्ती स्थल पर जिला प्रशासन द्वारा बेहतर व्यवस्था की गई है।