पश्चिम बंगाल इंजीनियरिंग यूजी कोर्स के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू
पश्चिम बंगाल इंजीनियरिंग यूजी कोर्स में दाखिले के लिए काउंसलिंग
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड ने आज, 28 अगस्त से पश्चिम बंगाल इंजीनियरिंग यूजी कोर्स में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए उम्मीदवार wbjeeb.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि काउंसलिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर है। इसके बाद प्रवेश की अगली प्रक्रिया शुरू होगी।
WBJEE 2025 काउंसलिंग कार्यक्रम
काउंसलिंग के लिए पंजीकरण आज से प्रारंभ हो गया है। उम्मीदवार WBJEE 2025 काउंसलिंग के लिए 28 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक पंजीकरण कर सकते हैं। इसके बाद, उन्हें 1 सितंबर तक अपनी पसंद लॉक करनी होगी। पहले काउंसलिंग राउंड का परिणाम 3 सितंबर को जारी किया जाएगा। आवंटन परिणाम के बाद, उम्मीदवारों को 3 से 7 सितंबर तक अपने आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा, जहां दस्तावेज़ प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।
दूसरे राउंड का आवंटन परिणाम
दूसरे राउंड का आवंटन परिणाम 9 अगस्त को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को 9 से 11 सितंबर तक कॉलेज में सीट स्वीकार करने के लिए शुल्क जमा करना होगा और दस्तावेज़ प्रक्रिया में शामिल होना होगा।
आवश्यक दस्तावेज़
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) में WBJEE 2025 काउंसलिंग के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी:
