NEET SS 2023 Result: नतीजे घोषित, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

नीट एसएस परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित हो चुका है। उन उम्मीदवारों के लिए यह सूचना है जो नीट एसएस परीक्षा में भाग लिया था। वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम की जाँच कर सकते हैं। इस परिणाम की घोषणा नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस मेडिकल साइंसेस द्वारा की गई है। आप इसे चेक करने के लिए इन दो वेबसाइटों में से किसी एक पर जा सकते हैं - natboard.edu.in या nbe.edu.in। इसके अलावा, परिणाम की जाँच करने का लिंक नीचे भी दिया गया है। आप यहां से भी इसे देख सकते हैं।
परीक्षा तिथियाँ नीट एसएस परीक्षा 2023 का आयोजन 29 और 30 सितंबर 2023 को किया गया था। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित हुई थी और इसी के नतीजे अब घोषित हुए हैं। परिणाम देखने के लिए आपको पोर्टल पर जाकर अपने विवरण डालने होंगे। इसमें मुख्य हैं एनबीईएमएस आईडी और पासवर्ड।
परिणाम कैसे चेक करें नतीजे देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, जिसका पता है natboard.edu.in पर या nbe.edu.in पर। होमपेज पर आपको "NEET SS Result 2023" नाम का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें। ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको अपने विवरण डालने होंगे। इन्हें डालें और सबमिट करें। ऐसा करते ही नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे। यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें।