JEE Main Result 2023 Declared: जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट घोषित, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2023 फेज II के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिसे परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल साइट jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं. JEE Main चरण II परीक्षा 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल, 2023 को आयोजित की गई थी। जेईई मेन फाइनल आंसर की कुछ दिन पहले जारी की गई थी। इस परीक्षा में करीब 8 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
जेईई मेन पेपर-1 का आयोजन एनआईटी, आईआईआईटी और तकनीकी संस्थानों जैसे स्नातक इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में बीई, बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। इसके अलावा देश में बी.आर्क और बी.प्लानिंग कोर्स में दाखिले के लिए जेईई मेन का पेपर-2 लिया जाता है। जेईई मेन 2023 के 2.5 लाख टॉपर्स जेईई एडवांस्ड 2023 में शामिल हो सकते हैं। जिसका आयोजन आईआईटी और अन्य प्रतिष्ठित कॉलेजों में दाखिले के लिए किया जाएगा। जेईई एडवांस 2023 परीक्षा 4 जून 2023 को आयोजित होने वाली है। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू होगी।
इस साल जेईई मेन परीक्षा 13 भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की गई थी। जेईई मेन 2023 पेपर-1 के पहले चरण के लिए 8.6 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें 6 लाख लड़के और 2.6 लाख लड़कियां थीं। वहीं, जेईई मेन पेपर-2 बी आर्क बी प्लानिंग के लिए 0.46 लाख ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें 21000 छात्राएं और करीब 25 हजार लड़के शामिल हैं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सत्र 2 लिंक के लिए जेईई मेन्स रिजल्ट 2023 पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें और आपके परिणाम प्रदर्शित होंगे।
- रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।