Logo Naukrinama

CISCE ICSE Results Out: आईसीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, 98.94 प्रतिशत बच्चे हुए पास

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आज 10वीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो छात्र इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे,
 
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आज 10वीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो छात्र इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक साइट results.cisce.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आईसीएसई 10वीं मार्कशीट 2023 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना एनरोलमेंट नंबर, यूनिक आईडी और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।  काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन द्वारा इस बार 10वीं कक्षा की परीक्षा 27 फरवरी से 15 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी। 10वीं की परीक्षा में 09 छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस साल 10वीं की परीक्षा में कुल 98.94% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। लड़कों के उत्तीर्ण प्रतिशत की बात करें तो यह 98.71% है जबकि छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.21 है। अगर पासिंग मार्क्स की बात करें तो छात्रों को दसवीं में पास होने के लिए 100 में से कम से कम 33 प्रतिशत अंक होने चाहिए। अधिक जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं।  आईसीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम 2023: टॉपर्स की सूची रुशील कुमार: 99.8% अनन्या कार्तिक: 99.8% श्रेया उपाध्याय: 99.8% अद्वय सरदेसाई: 99.8% यश मनीष भसीन : 99.8% तनय सुशील शाह : 99.8% हिया संघवी: 99.8% अवशी सिंह: 99.8% संबित मुखोपाध्याय: 99.8% ICSE Board Exam Result 2023: ऐसे चेक करें रिजल्ट चरण 1: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं। चरण 2: फिर होमपेज पर छात्र ICSE Class 10th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें। स्टेप 3: इसके बाद स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन नंबर, यूनिक आईडी और जन्मतिथि डालें। स्टेप 4: अब आपका रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा. स्टेप 5: इसके बाद छात्र रिजल्ट डाउनलोड करें।

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आज 10वीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो छात्र इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक साइट results.cisce.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आईसीएसई 10वीं मार्कशीट 2023 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना एनरोलमेंट नंबर, यूनिक आईडी और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन द्वारा इस बार 10वीं कक्षा की परीक्षा 27 फरवरी से 15 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी। 10वीं की परीक्षा में 09 छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस साल 10वीं की परीक्षा में कुल 98.94% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। लड़कों के उत्तीर्ण प्रतिशत की बात करें तो यह 98.71% है जबकि छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.21 है। अगर पासिंग मार्क्स की बात करें तो छात्रों को दसवीं में पास होने के लिए 100 में से कम से कम 33 प्रतिशत अंक होने चाहिए। अधिक जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं।

आईसीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम 2023: टॉपर्स की सूची
रुशील कुमार: 99.8%
अनन्या कार्तिक: 99.8%
श्रेया उपाध्याय: 99.8%
अद्वय सरदेसाई: 99.8%
यश मनीष भसीन : 99.8%
तनय सुशील शाह : 99.8%
हिया संघवी: 99.8%
अवशी सिंह: 99.8%
संबित मुखोपाध्याय: 99.8%
ICSE Board Exam Result 2023: ऐसे चेक करें रिजल्ट
चरण 1: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
चरण 2: फिर होमपेज पर छात्र ICSE Class 10th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इसके बाद स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन नंबर, यूनिक आईडी और जन्मतिथि डालें।
स्टेप 4: अब आपका रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
स्टेप 5: इसके बाद छात्र रिजल्ट डाउनलोड करें।