Logo Naukrinama

BPSC Teacher Result 2023: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक और जानें अपना स्कोर

नई दिल्ली (बीपीएससी शिक्षक परिणाम 2023)। बिहार में शिक्षक की नौकरी के लिए हुई परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो गया है. बिहार लोक सेवा आयोग ने मंगलवार, 17 अक्टूबर, 2023 को bpsc.bih.nic.in पर बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। फिलहाल हिंदी विषय का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है.

 
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक और जानें अपना स्कोर

बिहार में शिक्षक की नौकरी के लिए हुई परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो गया है. बिहार लोक सेवा आयोग ने मंगलवार, 17 अक्टूबर, 2023 को bpsc.bih.nic.in पर बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। फिलहाल हिंदी विषय का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है.
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक और जानें अपना स्कोर

बिहार लोक सेवा आयोग ने हायर सेकेंडरी में कुल 30 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की थी. बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा 24-26 अगस्त 2023 के बीच आयोजित की गई थी। इसके जरिए बिहार में स्कूल शिक्षकों की कुल 1,70,461 रिक्तियां भरने का लक्ष्य रखा गया था। अन्य विषयों के नतीजे भी जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड किये जायेंगे.

3221 पद, 525 सफल
बिहार लोक सेवा आयोग ने प्रथम उच्च माध्यमिक शिक्षा भर्ती परीक्षा में हिंदी विषय का परिणाम घोषित कर दिया है. इसके लिए कुल 3221 पदों पर भर्ती की जानी थी। लेकिन इस शिक्षक भर्ती परीक्षा में हिंदी विषय में केवल 525 अभ्यर्थी ही सफल हुए हैं. इस परीक्षा में शशिकांत पांडे ने राज्य में टॉप (BPSC Result 2023 Topper) किया है.

कितने पदों पर होगी भर्ती?
बिहार शिक्षक भर्ती के माध्यम से राज्य में कुल 1,70,461 शिक्षक पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें कक्षा 1 से 5 के लिए 79,943, कक्षा 9 और 10 के लिए 32,916 और कक्षा 11 और 12 के लिए 57,602 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की दो दिन पहले यानी 15 अक्टूबर 2023 को जारी की गई थी.

BPSC शिक्षक परिणाम 2023: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम कैसे जांचें?
आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। आप इसी प्रक्रिया का पालन करके अपना रिजल्ट मोबाइल पर भी देख सकते हैं।


1- गूगल क्रोम सर्च इंजन पर bpsc.bih.nic.in टाइप करें।
2- वेबसाइट के होम पेज पर टीचर रिजल्ट चेक करने का लिंक दिखाई देगा. इस पर क्लिक करें।
3- वहां पूछे गए आवश्यक क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें। परिणाम जांचें और इसे डाउनलोड करें। आप चाहें तो रिजल्ट का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं.