बिहार बोर्ड 2026 की 10वीं और 12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, तैयारी के लिए टिप्स
बिहार बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 2026 के लिए 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है, जिससे लाखों छात्रों को राहत मिली है। छात्रों के मन में परीक्षा की तैयारी को लेकर कई सवाल उठते हैं। यहां कुछ सरल सुझाव दिए जा रहे हैं, जिनका पालन करके छात्र परीक्षा के दौरान होने वाली गलतियों से बच सकते हैं। 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी तक दो शिफ्टों में आयोजित की जाएंगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर पूरी डेटशीट देख सकते हैं।
10वीं परीक्षा की तारीखें
इसके साथ ही, बीएसईबी ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट भी जारी की है। मैट्रिक की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक चलेंगी। सभी विषयों की परीक्षा निर्धारित समय के अनुसार राज्यभर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
परीक्षा में सफलता के लिए तैयारी के सुझाव
छात्र कैसे करें तैयारी
- टाइम-टेबल बनाकर पढ़ाई शुरू करें: डेटशीट जारी हो चुकी है, इसलिए विद्यार्थी विषयवार पढ़ाई का प्लान तैयार करें और रोज़ाना तय समय में पढ़ाई करते रहें।
- पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें: बोर्ड पैटर्न समझने और टाइम मैनेजमेंट सुधारने के लिए 5–10 साल के पुराने प्रश्न पत्र हल करना बेहद मददगार होगा।
- रोजाना रिवीजन अनिवार्य करें: नई चीजें पढ़ने के साथ रोज़ाना कम से कम 2 घंटे पुराने टॉपिक का रिवीजन जरूर करें ताकि कॉन्सेप्ट मजबूत हों।
- हर विषय की कठिनाई लिस्ट बनाएं: कौन-सा टॉपिक कमजोर है और किस पर ज्यादा समय चाहिए, यह तय कर लें। फिर कठिन विषयों को पहले कवर करें।
- मॉक टेस्ट जरूर दें: हफ्ते में कम से कम दो बार मॉक टेस्ट देकर अपनी गति, सटीकता और लेखन क्षमता सुधारें।
- NCERT/बिहार बोर्ड की किताबें प्राथमिकता पर पढ़ें: परीक्षा के अधिकतर प्रश्न इन्हीं से पूछे जाते हैं, इसलिए किसी भी विषय की तैयारी इन पुस्तकों से ही शुरू करें।
- नोट्स को छोटा और आसान बनाएं: परीक्षा से पहले रिवीजन तेजी से हो सके, इसके लिए अपने हाथ से तैयार किए गए छोटे नोट्स बहुत उपयोगी रहेंगे।
- डिवाइस टाइम कम करें, फोकस बढ़ाएं: मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी रखें। पढ़ाई के दौरान इंटरनेट केवल पढ़ाई की आवश्यकता होने पर ही उपयोग करें।
- उत्तर लिखने का अभ्यास करें: विशेष रूप से 12वीं के छात्रों के लिए उत्तर लिखना बहुत जरूरी है। हैंडराइटिंग, प्रस्तुति और डायग्राम पर ध्यान दें।
- आराम, नींद और हेल्दी रुटीन बनाए रखें: परीक्षा के दिनों में तनाव न लें। पर्याप्त नींद, पौष्टिक भोजन और हल्का व्यायाम आपकी एकाग्रता बढ़ाएगा।
बोर्ड की आधिकारिक घोषणा
बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा के तारीखों का ऐलान शनिवार शाम 7:20 मिनट पर किया था। दोनों के बारे में एक साथ ही छात्रों को जानकारी दी गई हैं।
बिहार 10वीं परीक्षा 2026: पूरा टाइमटेबल
बिहार 10वीं परीक्षा 2026: पूरा टाइमटेबल
| तारीख | दिन | प्रथम पाली (9:30 AM - 12:45 PM) | द्वितीय पाली (2:00 PM – 5:15 PM) |
| 17 फरवरी 2026 | मंगलवार | मातृभाषा | मातृभाषा |
| 18 फरवरी 2026 | बुधवार | गणित | गणित |
| 19 फरवरी 2026 | गुरुवार | द्वितीय भारतीय भाषा | द्वितीय भारतीय भाषा |
| 20 फरवरी 2026 | शुक्रवार | सामाजिक विज्ञान | सामाजिक विज्ञान |
| 21 फरवरी 2026 | शनिवार | विज्ञान | विज्ञान |
| 23 फरवरी 2026 | सोमवार | अंग्रेजी | अंग्रेजी |
| 24 फरवरी 2026 | मंगलवार | वैकल्पिक विषय | वैकल्पिक विषय |
| 25 फरवरी 2026 | बुधवार | व्यावसायिक विषय | - |
बिहार इंटर परीक्षा 2026: पूरा टाइमटेबल
बिहार इंटर परीक्षा 2026: पूरा टाइमटेबल
| तारीख | पहली पाली (9:30 AM - 12:45 PM) | दूसरी पाली (2:00 PM - 5:15 PM) |
| 2 फरवरी | बायोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप, इकोनॉमिक्स, म्यूजिक | फिजिक्स, फिलॉसफी, बिजनेस स्टडीज, फाउंडेशन कोर्स |
| 5 फरवरी | फिजिक्स | ज्योग्राफी, बिजनेस स्टडीज, म्यूजिक |
| 6 फरवरी | अंग्रेजी | आई.ए हिंदी, वोकेशनल अरबी |
| 7 फरवरी | केमिस्ट्री | इंग्लिश, एग्रीकल्चर |
| 9 फरवरी | हिंदी | वोकेशनल इलेक्टिव पेपर-1 |
| 10 फरवरी | भाषाएं | साइकोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप |
| 11 फरवरी | म्यूजिक, वोकेशनल इलेक्टिव पेपर-2 | सुरक्षा शिक्षा, पर्यटन, रिटेल, होम साइंस |
| 12 फरवरी | समाजशास्त्र | अकाउंटेंसी, रिटेल मैनेजमेंट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, IT |
| 13 फरवरी | तीनों संकायों की भाषाएं | कंप्यूटर साइंस, मल्टीमीडिया & वेब टेक, योगा, वोकेशनल ट्रेड्स |
