GPSC Prelims Exam 2023 फाइनल आंसर-की जारी, फटाफट कर लें डाउनलोड

गुजरात लोक सेवा आयोग ने GPSC प्री परीक्षा 2023 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार जो इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें गुजरात लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है – gpsc.gujarat.gov.in. यह इन परीक्षाओं की अंतिम उत्तर कुंजी है। गुजरात प्रशासनिक सेवा, कक्षा - 1, गुजरात सिविल सेवा, कक्षा 1 और 2, गुजरात नगर मुख्य अधिकारी सेवा, कक्षा 1 और 2। इन सभी परीक्षाओं के लिए अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है।
परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे
GPSC सिविल सेवा प्री परीक्षा 8 जनवरी 2023 को आयोजित की गई थी। इसकी अनंतिम उत्तर कुंजी 13 जनवरी को जारी की गई थी और अब अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है। अब जल्द ही रिजल्ट घोषित होने की उम्मीद है। रिजल्ट घोषित होने के बाद भी इस वेबसाइट से चेक किया जा सकता है। लेटेस्ट अपडेट के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें. यहां से आपको पता चल जाएगा कि रिजल्ट कब आएगा। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के आसान चरणों की जाँच यहाँ करें
- उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट यानी gpsc.gujarat.gov.in पर जाएं।
- यहां होमपेज पर एक लिंक दिया जाएगा, जिसमें लिखा होगा - 'अंतिम कुंजी (प्रारंभिक) - 20/2022-23 पेपर -1 और पेपर -2 दोनों के लिए'। इस पर क्लिक करें।
- ऐसा करने से जो नया पेज खुलेगा उसमें उत्तर कुंजी होगी।
- इसे यहां देखें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट आउट भी ले लें। यह भविष्य में आपके काम आ सकता है।
- परीक्षा या आगे की प्रक्रिया के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- किसी अन्य माध्यम से प्राप्त जानकारी पर भरोसा न करें।