Logo Naukrinama

JAC Class 8th Exams 2023 Admit Card Released: एडमिट कार्ड जारी, इन आसान स्टेप्स से फटाफट कर लें डाउनलोड

झारखंड बोर्ड 8वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
 
 JAC Class 8th Exams 2023 Admit Card Released: एडमिट कार्ड जारी, इन आसान स्टेप्स से फटाफट कर लें डाउनलोड

झारखंड बोर्ड 8वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार इस साल जेएसी बोर्ड 8वीं की परीक्षा दे रहे हैं, वे अपने स्कूल से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। जबकि स्कूल के प्राचार्य परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट का एड्रेस है-jac.jharkhand.gov.in . इस संबंध में परिषद ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर छात्रों को सौंपें.

इन तारीखों पर होगी परीक्षा
झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा 13 अप्रैल 2023 यानी कल से होगी. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9.45 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी।

परीक्षा ओएमआर शीट पर कराई जाएगी
झारखंड बोर्ड 8वीं की परीक्षा ओएमआर शीट पर कराई जाएगी। उम्मीदवारों को पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट का अलग से समय दिया जाएगा। पहली पाली में हिंदी और अंग्रेजी के साथ ही कोई एक अतिरिक्त भाषा विषय का पेपर होगा। जबकि दूसरी पाली में गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट यानी jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर, कक्षा VII परीक्षा 20223 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • ऐसा करने पर एक नया पेज खुलेगा। स्कूल को इस पृष्ठ पर विवरण भरना होगा।
  • इन्हें भरें और सबमिट करें।
  • ऐसा करते ही एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
  • इसे यहां से डाउनलोड करें, चेक करें और प्रिंट आउट ले लें।
  • परीक्षा से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी या ताजा अपडेट जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।