रेलवे में स्पोर्ट्स कोटे के तहत 56 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू
रेलवे में नौकरी की नई अवसर
खिलाड़ियों के लिए रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका आया है। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत 56 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती देशभर के योग्य भारतीय खिलाड़ियों के लिए खुली है। आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है, और उम्मीदवार 24 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
56 पदों पर आवेदन की जानकारी
इस भर्ती के तहत 7वें वेतन आयोग के विभिन्न पे लेवल के कुल 56 पद भरे जाएंगे। लेवल 2/3 के लिए 1900-2000 रुपए ग्रेड पे निर्धारित किया गया है, जिसमें 21 पद शामिल हैं। वहीं, लेवल 1 के लिए 1800 ग्रेड पे मिलेगा, जिसमें 35 पद भरे जाएंगे। कुल 56 पदों में से 25 पद अलीपुरद्वार, रंगिया, कटिहार, लुमडिंग और तिनसुकिया मंडलों में भरे जाएंगे।
किसे मिलेगा मौका?
इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ियों के लिए विभिन्न खेलों को शामिल किया गया है। इनमें प्रमुख खेल हैं: बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, क्रिकेट, गोल्फ, कबड्डी, पावरलिफ्टिंग, तीरंदाजी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, और वेटलिफ्टिंग।
आवश्यक योग्यता
लेवल 2 और 3 के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना आवश्यक है।
लेवल-1 पद के लिए, उम्मीदवार को 10वीं पास/आईटीआई/एनसीवीटी से राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र (NAC) होना चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास 01 अप्रैल 2024 या उसके बाद की मान्य खेल उपलब्धियां होनी चाहिए।
उम्र और सैलरी
उम्मीदवारों की उम्र 01 जनवरी 2027 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु प्रमाण पत्र के लिए 10वीं की मार्कशीट या प्रमाणपत्र आवश्यक है।
सैलरी की बात करें तो, लेवल-1 के लिए ग्रेड पे ₹1800, लेवल-2 के लिए ₹1900 और लेवल-3 के लिए ₹2000 निर्धारित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में स्पोर्ट्स ट्रायल होगा, जिसमें 40 अंक दिए जाएंगे। इस चरण में खेल क्षमता, फिजिकल फिटनेस और कोच का मूल्यांकन किया जाएगा। 25 अंक या उससे अधिक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार अगले चरण में जाएंगे।
दूसरे चरण में इंटरव्यू और मूल्यांकन होगा, जिसमें 60 अंक होंगे। खेल उपलब्धियों पर 50 अंक और योग्यता पर 10 अंक दिए जाएंगे।
जरूरी बातें
चयनित कैंडिडेट्स को दो साल की प्रोबेशन अवधि पूरी करनी होगी। नियुक्ति के बाद, उम्मीदवार को कम से कम 5 साल तक भारतीय रेलवे में सेवा देने का बॉंड भरना होगा।
स्पोर्ट्स ट्रायल में शामिल होने के लिए रेलवे द्वारा कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। खिलाड़ियों को अपने खेल उपकरण स्वयं लाने होंगे।
आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी कैंडिडेट्स को आवेदन के लिए 500 रुपए का शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, महिला, भूतपूर्व सैनिक, ईबीसी और अल्पसंख्यक उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 250 रुपए होगा।