रेलवे भर्ती सेल में अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
रेलवे भर्ती सेल RRC, मुंबई में अप्रेंटिसशिप के पदों की भर्ती
रेलवे भर्ती सेल (RRC), मुंबई ने अप्रेंटिसशिप के लिए 2861 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। यदि आप रेलवे में अप्रेंटिसशिप के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप RRC मुंबई अप्रेंटिस 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न ट्रेडों में भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 02 दिसंबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए आवश्यक योग्यता
उम्मीदवारों की आयु की गणना 03 नवंबर, 2026 के अनुसार की जाएगी। न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए।
एससी और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी, जबकि ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
उम्मीदवारों के पास नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए।
स्टाइपेंड की जानकारी
इस अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 9,600 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए:
- कक्षा 10वीं का प्रमाण-पत्र
- जिस ट्रेड के लिए आवेदन किया है, उसके सभी सेमेस्टर के सर्टिफिकेट
- जाति प्रमाण-पत्र
- दिव्यांगता प्रमाण-पत्र आदि
आवेदन प्रक्रिया
आरआरसी मुंबई में अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.rrccr.com पर जाएं।
- होमपेज पर RRC मुंबई अप्रेंटिस 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई सभी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म भरने के बाद इसका प्रिंट आउट निकाल लें।