राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती
राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 15 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में डाटा साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, सांख्यिकी और अन्य विभागों में पद भरे जाएंगे। जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से।
Mar 5, 2026, 14:47 IST
राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में वैकेंसी
यदि आप कॉलेज में पढ़ाने की इच्छा रखते हैं, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। दरअसल, राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.curaj.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आकर्षक मासिक वेतन भी दिया जाएगा, इसलिए इस अवसर को न चूकें।
पदों की जानकारी
राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में डाटा साइंस और एनालिटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार, सांख्यिकी, वाणिज्य और योग विभाग में पद भरे जाएंगे। यदि आपकी योग्यता इन पदों से मेल खाती है, तो आप आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
योग्यता
प्रोफेसर के लिए योग्यता
प्रोफेसर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए और 10 शोध पत्र प्रकाशित होने चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास कम से कम 10 वर्षों का अनुभव होना आवश्यक है।
असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्यता
असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवारों के पास मास्टर्स की डिग्री न्यूनतम 55% अंकों के साथ होनी चाहिए। इसके साथ ही, उम्मीदवार को NET परीक्षा पास करनी होगी। पीएचडी डिग्री वाले उम्मीदवारों को NET से छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भर्ती की आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन कैसे करें
राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.curaj.ac.in पर जाएं।
फिर Recruitment सेक्शन में संबंधित भर्ती के लिए आवेदन का लिंक खोजें।
इस पर क्लिक करें और मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी भरें।
इसके बाद, अपनी फोटो को सही साइज में स्कैन करके अपलोड करें।
अब श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क भरें और फॉर्म को सबमिट करें।
आवेदन पत्र को ऑनलाइन सबमिट करने के बाद, एक प्रिंट आउट निकालें और संबंधित दस्तावेजों के साथ विश्वविद्यालय को भेजें।