×

महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 15,631 पदों पर आवेदन की सुनहरी अवसर

महाराष्ट्र पुलिस ने 15,631 कांस्टेबल और जेल कांस्टेबल पदों की भर्ती की घोषणा की है। इस बार, उम्र सीमा पार कर चुके उम्मीदवारों को भी आवेदन करने का मौका मिलेगा। भर्ती प्रक्रिया में सभी पद सीधे भरे जाएंगे, और परीक्षा शुल्क सामान्य श्रेणी के लिए ₹450 और आरक्षित श्रेणी के लिए ₹350 है। जानें भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी और आवेदन कैसे करें।
 

महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती


महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने 15,631 पुलिस और जेल कांस्टेबल पदों की भर्ती को मंजूरी दे दी है।


उम्र सीमा पार कर चुके उम्मीदवारों के लिए अवसर
इस भर्ती की खास बात यह है कि 2022 और 2023 में अधिकतम उम्र सीमा पार कर चुके उम्मीदवार भी आवेदन कर सकेंगे। सरकार ने विशेष छूट देकर यह नियम लागू किया है।


अब सभी पद सीधे भर्ती के माध्यम से भरे जाएंगे
पहले के नियम के अनुसार, केवल 50% पदों को सीधे भर्ती के माध्यम से भरा जा सकता था, लेकिन इस बार सरकार ने इस प्रतिबंध को हटा दिया है। सरकार का कहना है कि यह निर्णय पुलिस बल की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए लिया गया है।


कितने पद किस श्रेणी में हैं?
इस भर्ती में 2024 में खाली हुए पदों के साथ-साथ 2025 में खाली होने वाले पद भी शामिल हैं।



  • पुलिस कांस्टेबल - 12,399 पद

  • पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर - 234 पद

  • बैंड्समैन - 25 पद

  • आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल - 2,393 पद

  • जेल कांस्टेबल - 580 पद


भर्ती प्रक्रिया और परीक्षा शुल्क
भर्ती प्रक्रिया विभागीय स्तर पर आयोजित की जाएगी, और इसके लिए OMR आधारित लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क ₹450 और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ₹350 निर्धारित किया गया है।