केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में 14967 पदों पर भर्ती की घोषणा
भर्ती की जानकारी
नई दिल्ली: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने वर्ष 2025 के लिए टीचिंग और नॉन-टीचिंग के लिए कुल 14967 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। सीबीएसई ने इस संबंध में विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार www.cbse.gov.in, kvsangathan.nic.in या navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2025 है। इस बार की खास बात यह है कि भर्ती प्रक्रिया के सभी चरण, नोटिफिकेशन से लेकर लिखित परीक्षा तक, सीबीएसई द्वारा आयोजित किए जाएंगे। इसका अर्थ है कि KVS और NVS की भर्ती एक साथ होगी। ध्यान दें कि फीस केवल ऑनलाइन माध्यम से भरी जा सकेगी। आइए जानते हैं कि कुल कितनी वैकेंसी हैं, आवेदन कैसे करें, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और परीक्षा पैटर्न क्या है।
कुल वैकेंसी का विवरण
कुल 14967 वैकेंसी - KVS के 9126 पद
प्रिंसिपल- 134
वाइस प्रिंसिपल- 58
असिस्टेंट कमिश्नर- 08
PGT- 1465
TGT- 2794
लाइब्रेरियन- 147
PRT (स्पेशल/सामान्य/म्यूजिक)- 3365
नॉन-टीचिंग पोस्ट- 1155
NVS के 5841 पद
प्रिंसिपल- 93
असिस्टेंट कमिश्नर (एकेडमिक)- 09
PGT- 1513
PGT (मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज)- 18
TGT- 2978
TGT (थर्ड लैंग्वेज)- 443
नॉन-टीचिंग पोस्ट- 787
आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
आयु सीमा:
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष (सभी पद)
PRT: अधिकतम 30 वर्ष
TGT: अधिकतम 35 वर्ष
PGT: अधिकतम 40 वर्ष
वाइस प्रिंसिपल: 35–45 वर्ष
प्रिंसिपल: 35–50 वर्ष
असिस्टेंट कमिश्नर: अधिकतम 50 वर्ष
SC/ST को 5 साल, OBC को 3 साल की छूट
शैक्षणिक योग्यता:
PRT: 10+2 में 50% अंक + D.El.Ed/B.El.Ed + CTET पेपर 1 पास
JSA: 12वीं पास + 30 WPM इंग्लिश या 25 WPM हिंदी टाइपिंग
MTS: 10वीं पास
परीक्षा पैटर्न
एग्जाम पैटर्न (टियर-1)- KVS/NVS ज्यादातर पद:
दो घंटे की OMR आधारित परीक्षा
100 सवाल, कुल 300 नंबर
गलत जवाब पर 1 अंक कटेगा
सेक्शन: रीजनिंग, संख्यात्मक योग्यता, कंप्यूटर, जीके, इंग्लिश और एक भारतीय भाषा
NVS MTS के लिए पैटर्न थोड़ा अलग है, लेकिन कुल अंक और निगेटिव मार्किंग समान
आवेदन शुल्क:
प्रिंसिपल/वाइस-प्रिंसिपल/असिस्टेंट कमिश्नर: ₹2800
JSA/स्टेनो/लैब अटेंडेंट/MTS: ₹1700
PGT/TGT/PRT: ₹2000
SC/ST/दिव्यांग: ₹500