उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू
आंगनवाड़ी पदों के लिए आवेदन की जानकारी
उत्तर प्रदेश सरकार ने विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के खाली पदों को भरने के लिए भर्ती की घोषणा की है। जो महिलाएं लंबे समय से सरकारी नौकरी की खोज में हैं, वे अब जल्द ही आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि
आवेदन की अंतिम तिथि जनपद के अनुसार भिन्न-भिन्न होगी।
शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा
आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिका पदों के लिए केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। अभ्यर्थी को उस जिले का निवासी होना चाहिए, जहां से भर्ती के लिए आवेदन किया जा रहा है। मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है, जबकि परास्नातक अधिकतम योग्यता है।
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी की महिलाओं को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया
कैसे करें आवेदन?
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिए आवेदन पत्र भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
न्यू आंगनवाड़ी भर्ती रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
नए पृष्ठ पर मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण करें।
पंजीकरण के बाद अन्य विवरण भरकर फॉर्म को पूरा करें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।