UPSC ने NDA और Naval Academy परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित किया
UPSC द्वारा परिणाम की घोषणा
यूपीएससी ने नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी परीक्षा (NDA/NA) 1, 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी किया है। इस परीक्षा में कुल 617उम्मीदवार सफल हुए हैं। इनमें 551पुरुष और 66महिला उम्मीदवार शामिल हैं। जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार, पुरुष वर्ग में ईशान पचौरी ने ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है, जबकि महिला वर्ग में श्रेया एन गौड़ा ने पहला स्थान हासिल किया है।
एनडीए और आईएनए में प्रवेश
सफल उम्मीदवारों को एनडीए के 157वें कोर्स और इंडियन नेवल एकेडमी के 119वें कोर्स में प्रवेश मिलेगा।
NDA 1 का फाइनल रिजल्ट कैसे चेक करें
उम्मीदवार अपना रिजल्ट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले upsc.gov.in पर जाएं। होम पेज पर संबंधित परीक्षा या What's New सेक्शन में जाएं। वहां NDA & NA Examination (I), 2026 Final Result के लिंक पर क्लिक करें।
पुरुष वर्ग के टॉप-10 उम्मीदवार
पुरुष वर्ग में ईशान पचौरी ने पहला स्थान प्राप्त किया है। उनके बाद आरश कुकरैजा और कौस्तव बौन्थियाल ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
- ईशान पचौरी – 7943704
- आरश कुकरैजा – 6440787
- कौस्तव बौन्थियाल – 1449019
- ईश फोगाट – 1450377
- मिथिलेश यादव – 7741064
- अर्पित कुमार मिश्रा – 1043165
- शुभम कुमार – 1440205
- मोहन शर्मा – 1446372
- मनकला हरीश – 6148190
- अमन शर्मा – 4941608
महिला वर्ग में श्रेया एन गौड़ा का प्रदर्शन
महिला वर्ग में श्रेया एन गौड़ा ने पहला स्थान प्राप्त किया है। उनके बाद अविका शर्मा और राजश्री राय ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
महिला वर्ग की टॉप-10 सूची में श्रेया एन गौड़ा, अविका शर्मा, राजश्री राय, पंकज कुमारी, वंशिका चौधरी, सान्वी थम्पी, अनुष्का नेगी, चारवी सिंगला, रुचि पुनिया और मानसी श्योराण शामिल हैं।
चयन प्रक्रिया
फाइनल मेरिट लिस्ट 12अप्रैल 2026को आयोजित लिखित परीक्षा और इसके बाद रक्षा मंत्रालय के सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (SSB) द्वारा लिए गए इंटरव्यू के आधार पर तैयार की गई है। यूपीएससी ने स्पष्ट किया है कि सभी 617उम्मीदवारों का चयन फिलहाल अस्थायी है।
अंतिम प्रवेश से पहले उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपने जरूरी दस्तावेज जमा नहीं किए हैं, उन्हें उन्हें रक्षा मंत्रालय के संबंधित भर्ती कार्यालय में जमा करना होगा।
मार्क्स की घोषणा
यूपीएससी के अनुसार फाइनल रिजल्ट घोषित होने के 15दिन बाद उम्मीदवारों के व्यक्तिगत अंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उम्मीदवार वहां जाकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के लिए आगे की प्रवेश प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन पूरा किया जाएगा।