☰
×

UP Scholarship Status 2026-27: जानें कैसे करें चेक

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना की जानकारी प्राप्त करें। इस लेख में UP Scholarship Status 2026-27 चेक करने का तरीका, महत्वपूर्ण तिथियाँ, पात्रता, और आवश्यक दस्तावेज़ों की जानकारी दी गई है। जानें कि कैसे आप अपने छात्रवृत्ति का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और आवेदन प्रक्रिया के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करें।
 

UP Scholarship का स्टेटस चेक करने का तरीका


UP Scholarship Status 2026-27


उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना चलाई जाती है। इस योजना के तहत छात्रों को विभिन्न कक्षाओं के लिए अलग-अलग राशि दी जाती है। छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए छात्रों को UP सरकार के छात्रवृत्ति पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इस योजना में कोई न्यूनतम प्रतिशत की आवश्यकता नहीं है, लेकिन छात्रवृत्ति की किस्तें छात्रों के अकाउंट में उनके प्रतिशत के अनुसार भेजी जाती हैं।


UP Scholarship Status 2026-27 अब पोर्टल पर उपलब्ध है।


UP Scholarship Test App: Mock Test केवल 42 रुपये में शुरू करें


































































UP Scholarship Status 2026-27


उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति



UP Scholarship 2026 महत्वपूर्ण तिथियाँ


(9-10वीं प्री मैट्रिक)



  • पंजीकरण प्रारंभ: 11 अगस्त 2026

  • पंजीकरण की अंतिम तिथि: 21 सितंबर 2026

  • आवेदन प्रारंभ: 11 अगस्त 2026

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 21 सितंबर 2026

  • फॉर्म पूरा करने की अंतिम तिथि: 21 सितंबर 2026

  • संस्थान में हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि: 05 अक्टूबर 2026

  • UP Scholarship Status: अब उपलब्ध है


(11-12वीं पोस्ट मैट्रिक)



  • पंजीकरण प्रारंभ: 11 अगस्त 2026

  • पंजीकरण की अंतिम तिथि: 21 सितंबर 2026

  • आवेदन प्रारंभ: 11 अगस्त 2026

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 21 सितंबर 2026

  • फॉर्म पूरा करने की अंतिम तिथि: 21 सितंबर 2026

  • संस्थान में हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि: 05 अक्टूबर 2026

  • UP Scholarship Status: अब उपलब्ध है


(पोस्ट मैट्रिक अन्य)



  • पंजीकरण प्रारंभ: अगस्त 2026

  • पंजीकरण की अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2026

  • आवेदन प्रारंभ: अगस्त 2026

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2026

  • फॉर्म पूरा करने की अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2026

  • संस्थान में हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि: 04 नवंबर 2026

  • बैंक खाते में छात्रवृत्ति भेजने की तिथि: 24 जनवरी 2027

  • UP Scholarship Status: अब उपलब्ध है


UP Scholarship 2026-27 पात्रता विवरण



  • उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए।

  • स्कूल, कॉलेज या किसी संस्थान में वर्तमान पंजीकरण होना चाहिए।

  • केवल कक्षा 9 या 10 के छात्र प्री मैट्रिक के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • केवल कक्षा 11 या 12 के छात्र पोस्ट मैट्रिक के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • कक्षा 9, 10, 11, 12 के छात्रों को छोड़कर अन्य छात्र पोस्ट मैट्रिक के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • छात्र का आधार कार्ड उनके बैंक खाते से लिंक होना चाहिए।

  • पिछली परीक्षा पास की होनी चाहिए।


आवश्यक दस्तावेज़



  • फोटो

  • 10वीं मार्कशीट

  • 12वीं मार्कशीट

  • पिछले वर्ष का परिणाम

  • मोबाइल नंबर से लिंक किया गया आधार कार्ड

  • आधार कार्ड से लिंक किया गया बैंक खाता

  • आय प्रमाण पत्र

  • जाति प्रमाण पत्र

  • फीस रसीद

  • फॉर्म भरने के बाद अंतिम प्रिंट लें



UP Scholarship Status कैसे चेक करें



  • नीचे दिए गए लिंक से आप अपने छात्रवृत्ति का स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको Check Status के सामने वाली लिंक पर क्लिक करना होगा।

  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एक छात्रवृत्ति लॉगिन पृष्ठ खुलेगा, उस पर लॉगिन करना पड़ेगा।

  • लॉगिन होने के बाद पृष्ठ के ऊपर दाहिने कोने पर दी गई Status की लिंक पर क्लिक करके अपना स्टेटस देख सकते हैं।



UID, NPCI बैंक स्टेटस चेक करें


पिछले साल कई छात्रों का UID की समस्या के कारण छात्रवृत्ति नहीं आई थी, इस साल वो गलती न हो, अभी भी समय है चेक करके अपने बैंक खाते को लिंक करा लें।



  • नीचे लिंक है UID Aadhar Bank लिंक करके उस लिंक के सामने क्लिक करें।

  • आपके सामने नया पृष्ठ आएगा जिसमें अपना आधार नंबर और कैप्चा भरकर Get OTP पर क्लिक करें।

  • अब आपके आधार कार्ड के मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे भरकर आपको Submit कर देना है।

  • जैसे ही आप Submit करेंगे, आपको बैंक का नाम और खाता संख्या दिखाई देगी।

  • आपका इसी बैंक खाते में छात्रवृत्ति आएगी।

  • जिनका UID स्टेटस में कोई बैंक नहीं दिखा रहा है, तो आपकी छात्रवृत्ति में भी UID की समस्या देखने को मिलेगी।

  • आप अपने बैंक जाएं और अपना NPCI, UID और आधार कार्ड बैंक में लिंक करा लें।



यदि आप संतुष्ट हैं तो कृपया अधिक लोगों के साथ साझा करें।


UP Scholarship 2026-27 महत्वपूर्ण लिंक


PFMS भुगतान स्थिति चेक करें यहाँ क्लिक करें
पंजीकरण स्थिति चेक करें यहाँ क्लिक करें
नोटिफिकेशन डाउनलोड करें यहाँ क्लिक करें
सरकारी परीक्षा के लिए Sarkarijobfind टेस्ट ऐप डाउनलोड करें यहाँ क्लिक करें
छात्रवृत्ति समूह में शामिल हों यहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइट यहाँ क्लिक करें


UP Scholarship से जुड़े मुख्य बिंदु


छात्रों को फॉर्म बहुत सावधानी से भरना चाहिए, जैसे—नाम, पिता का नाम, आय प्रमाण पत्र संख्या आदि सभी विवरण। किसी भी प्रकार की गलत जानकारी होने पर आवेदन रद्द हो सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर अपनी स्थिति चेक करते रहें, ताकि सही अपडेट मिलती रहे।


UP Scholarship FAQs 2026


Q.1 : आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
Ans : सभी विवरण ऊपर दिए गए हैं।


Q.2 : UP Scholarship 2026 के लिए OBC/SC/ST/Minority/General की आय सीमा क्या है?
Ans :



  • SC/ST छात्रों के लिए: ₹2.50 लाख प्रति वर्ष

  • General, OBC और Minority छात्रों के लिए: ₹2 लाख प्रति वर्ष


Q.3 : क्या UP Scholarship के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है?
Ans : हाँ, UP Scholarship के लिए आवेदन करने हेतु आधार कार्ड अनिवार्य है।


Q.4 : UP Scholarship correction window के दौरान आवेदन में संशोधन कैसे करें?
Ans : UP Scholarship पोर्टल में लॉगिन करें, ‘Student’ सेक्शन में जाएँ, ‘Modify application after initial test’ चुनें और आवश्यक सुधार करके पुनः सबमिट करें।


Q.5 : Correction Window आमतौर पर कब खुलती है?
Ans : मुख्य आवेदन अवधि समाप्त होने के तुरंत बाद Correction Window खुलती है।


Q.6 : UP Scholarship 2025 योजना के अंतर्गत कितने छात्रों को छात्रवृत्ति मिली?
Ans : आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष 17,80,595 छात्रों को ₹351 करोड़ प्राप्त हुए।


Q.7 : UP Scholarship आवेदन अस्वीकृत (reject) होने के सामान्य कारण क्या हैं?
Ans : पात्रता न होना, आवेदन फॉर्म में त्रुटियाँ, आवश्यक दस्तावेज़ों की कमी।


धन्यवाद।