×

JEE Advanced 2026 का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की ने JEE Advanced 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। छात्र अब इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित होगी। इस लेख में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया और परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों का उल्लेख किया गया है। जानें कैसे करें डाउनलोड और किन बातों का ध्यान रखें।
 

JEE Advanced Admit Card 2026


JEE Advanced Admit Card 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की ने आज JEE Advanced 2026 का एडमिट कार्ड जारी किया है। इंजीनियरिंग में करियर बनाने के इच्छुक लाखों छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।


जेईई एडवांस्ड भारत की सबसे प्रमुख इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा मानी जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से आईआईटी में बीटेक, बीएस और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है। इस वर्ष परीक्षा 17 मई 2026 (रविवार) को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा।


एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?


आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।


होमपेज पर 'Admit Card for JEE (Advanced) 2026' लिंक पर क्लिक करें (Link 1) या Link 2.


अपना JEE Advanced 2026 रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भरें।


सिक्योरिटी कोड भरकर सबमिट करें।


एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और कम से कम दो रंगीन प्रिंट निकाल लें।


एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश शामिल हैं। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।


महत्वपूर्ण जानकारी

महत्वपूर्ण बातें याद रखें:


एडमिट कार्ड 17 मई 2026 दोपहर 2:30 बजे तक डाउनलोड किया जा सकता है।


परीक्षा केंद्र पर मूल फोटो आईडी (आधार, पासपोर्ट आदि) साथ ले जाना न भूलें।


कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (मोबाइल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर) ले जाना मना है।


आंसर की और परिणाम

25 मई को जारी होगी आंसर की


परीक्षा के बाद 25 मई 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। छात्र उस पर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। फाइनल आंसर की और परिणाम 1 जून 2026 को घोषित होने की संभावना है। IIT रुड़की के इस ऐलान के बाद छात्रों में उत्साह है। विशेषज्ञों की सलाह है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद परीक्षा केंद्र का पता पहले से पता कर लें और समय से पहले पहुंचने की तैयारी करें। अभी तक JEE Main में सफल रहे टॉप 2.5 लाख छात्र ही JEE Advanced में बैठ सकते हैं। जो छात्र अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाए हैं, वे तुरंत वेबसाइट पर जाएं।