×

DRDO में जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए वॉक-इन इंटरव्यू, जानें आवेदन प्रक्रिया

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने जूनियर रिसर्च फेलो के पदों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू की घोषणा की है। इस प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन बिना परीक्षा के किया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों को 37,000 रुपए मासिक स्टाइपेंड के साथ मेडिकल सुविधाएं भी मिलेंगी। जानें योग्यता, उम्र सीमा और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से।
 

DRDO में करियर के अवसर

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना आई है। DRDO ने जूनियर रिसर्च फेलो के पदों के लिए भर्तियां शुरू कर दी हैं। इस प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन बिना किसी परीक्षा के सीधे वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। ये इंटरव्यू अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होंगे। इस संबंध में आधिकारिक नोटिस भी जारी किया गया है। ध्यान रहे कि DRDO भारत की तीनों सेनाओं की मजबूती के लिए कार्य करता है।


रिसर्च और डेवलपमेंट कार्य

DRDO की 50 से अधिक प्रयोगशालाओं में रिसर्च और डेवलपमेंट से संबंधित कार्य किए जाते हैं। इस वैकेंसी के लिए उम्मीदवारों को क्रिप्टोलॉजी के क्षेत्र में दो साल का अनुभव होना आवश्यक है।


योग्यता

योग्यता


उम्मीदवारों के पास मैथमेटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री फर्स्ट डिवीजन में होनी चाहिए और NET क्वालिफाई किया होना चाहिए।


सीएसई/आईटी/सीएस में फर्स्ट डिवीजन के साथ बी.ई/बीटेक डिग्री और NET/GATE का वैलिड स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है। या फिर उम्मीदवार ने फील्ड एम.ई/एमटेक किया हो। ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर भी फर्स्ट डिवीजन से पास होना चाहिए।


ईई/ईसीई में फर्स्ट डिवीजन पास होने के साथ बी.ई/बीटेक की डिग्री पूरी होनी चाहिए। इसके अलावा NET/GATE स्कोर होना भी जरूरी है। इसमें एमई/एमटेक वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।


फिजिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होने के अलावा NET क्वालिफाई होना चाहिए।


उम्र सीमा

एज लिमिट


उम्मीदवारों की उम्र वॉक-इन इंटरव्यू की तिथि तक अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। रिजर्व श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।


पदों की संख्या

कितनी सीटें हैं


मैथिमेटिक्स - 3 सीटें


कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE)/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT)/कंप्यूटर साइंस (CS) - 04 सीटें


फिजिक्स - 01 सीट


स्टाइपेंड और सुविधाएं

37 हजार स्टाइपेंड


इस फेलोशिप के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के दौरान किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को रिसर्च की अवधि के दौरान हर महीने 37,000 रुपए स्टाइपेंड के साथ-साथ मेडिकल सुविधाएं, हाउस रेंट और अन्य लाभ भी मिलेंगे।


आवेदन प्रक्रिया

ऐसे करें अप्लाई


वॉक-इन इंटरव्यू में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को पहले एप्लिकेशन फॉर्म का प्रारूप डाउनलोड करना होगा।


फॉर्म में अपना नाम, पिता/पति का नाम, जेंडर, उम्र, मोबाइल नंबर, स्थायी पता, ईमेल आईडी, और जाति की जानकारी भरें। इसके बाद अपने अनुभव और योग्यता से संबंधित जानकारी भरें।


इस फॉर्म के साथ अपना बायोडाटा लेकर इंटरव्यू में जाना होगा।


आप यह जानकारी ईमेल के जरिए saghr.sag@gov.in पर भेज सकते हैं। फॉर्म और मूल दस्तावेजों में जन्म प्रमाण पत्र, मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साइज फोटो, वैलिड फोटो आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ शामिल करें। ये सभी दस्तावेज आपको वहां दिखाने होंगे। आवेदन की कोई फीस नहीं है।


इंटरव्यू के लिए मेट गेट रिसेप्शन, मेटकाल्फ हाउस, दिल्ली-110054 सुबह 09 बजे से 11 बजे तक पहुंचना होगा।


इंटरव्यू के समय उम्मीदवारों को पेन ड्राइव, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस/कैमरा/लैपटॉप आदि लाने की अनुमति नहीं है। इंटरव्यू से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार सीनियर एडमिन ऑफिसर-II, टेलीफोन नंबर 011-23882688 पर संपर्क कर सकते हैं।