Bihar BPSC Project Manager Exam Postponed: New Date to be Announced Soon
Bihar BPSC Exam Update
बिहार लोक सेवा आयोग ने एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। दरअसल, प्रोजेक्ट मैनेजर भर्ती परीक्षा, जो 4 अक्टूबर 2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली थी, अब प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है।
बीपीएससी ने परीक्षा स्थगन की जानकारी अपनी वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन के माध्यम से दी है।
नई परीक्षा तिथि की घोषणा जल्द
बीपीएससी के नोटिस के अनुसार, नई परीक्षा तिथि का ऐलान बाद में किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर वेबसाइट पर जाकर अपडेट्स चेक करते रहें।
भर्ती प्रक्रिया का चयन कैसे होगा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में भारतीय अर्थशास्त्र एवं उद्योग से 70 अंकों के प्रश्न, समसामयिक घटनाओं से 40 अंकों के प्रश्न और मानसिक क्षमता परीक्षण से 40 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए 2 घंटे 15 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।
एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया
- बीपीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग इन विवरण दर्ज करके सबमिट करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।