×

MP Board Result 2023 : इस डेट तक 10वीं और 12वीं के नतीजे संभव, जानें लेटेस्ट अपडेट्स

मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को रिजल्ट के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
 

मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को रिजल्ट के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। इस संबंध में ताजा अपडेट यह है कि मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी एमपीबीएसई 20 मई, 2023 के बाद कक्षा 10 और 12 के नतीजे घोषित करेगा। हालांकि अभी तक रिजल्ट घोषित होने की सही तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि रिजल्ट 20 मई के बाद किसी तारीख को घोषित किया जाएगा. प्रकाशन के बाद, परिणाम एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं। इस पर ताजा अपडेट भी जल्द ही जारी किया जाएगा।

कॉपी मूल्यांकन का काम पूरा हो गया है
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह जानकारी एमपी बोर्ड के अधिकारियों ने दी, जिन्होंने कहा कि रिजल्ट 20 मई के बाद घोषित किया जाएगा. उम्मीदवार ताजा जानकारी के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें. इस संबंध में यह भी सूचित किया जाता है कि एमपीबीएसई की 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। अब बचा हुआ समय आगे के चरणों को पूरा करने में व्यतीत होगा।

इन तारीखों पर हुई थी परीक्षा
बता दें कि प्रदेश में एमपी बोर्ड की परीक्षा मार्च 2023 में हुई थी। कक्षा 10 की परीक्षा 1 से 27 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा की अवधि तीन घंटे थी और परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच आयोजित की गई थी। वहीं, 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होकर 1 अप्रैल 2023 तक चली थी। इस परीक्षा की अवधि मात्र तीन घंटे की थी।

रिलीज के बाद ऐसे करें चेक

  • घोषणा के बाद रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट यानी mpbse.nic.in पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का लिंक दिया जाएगा। आप जिस क्लास का रिजल्ट चेक करना चाहते हैं, उसके लिंक पर क्लिक करें।
  • ऐसा करने पर एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। उन्हें दर्ज करें और सबमिट करें।
  • ऐसा करते ही रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • इसे यहां देखें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट आउट भी ले लें।