×

UPSC में फिर दिखा लड़कियों का जलवा! इशिता किशोर ने किया टॉप, यहां देखें पूरी लिस्ट

 

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी सीएसई 2022) का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में इशिता किशोर ने सीएसई 2022 में टॉप किया है। वहीं, गरिमा लोहिया दूसरे स्थान पर हैं, जबकि उमा हरित एन तीसरे स्थान पर हैं। मयूर हजारिका ने चौथा और गहना नव्या ने पांचवां स्थान हासिल किया है। यह रिजल्ट यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in पर चेक किया जा सकता है।

कौन हैं यूपीएससी टॉपर इशिता किशोर?

UPSC CSE 2022 परीक्षा की टॉपर इशिता किशोर श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से अर्थशास्त्र में स्नातक हैं। उन्हें अपने कॉलेज के सबसे होनहार छात्रों में माना जाता था। अपनी लगन और मेहनत से इशिता ने न सिर्फ अपने परिवार का बल्कि कॉलेज का भी नाम रोशन किया है।

यूपीएससी परीक्षा में लड़कियों का शानदार प्रदर्शन

यूपीएससी सीएसई 2022 परीक्षा में इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बार टॉप 5 में तीन लड़कियां हैं। इनमें इशिता किशोर टॉप पर हैं और गरिमा लोहिया दूसरे नंबर पर हैं। स्मृति मिश्रा चौथे नंबर पर हैं। जबकि टॉप 5 में 2 लड़के, तीसरे नंबर पर उमा हरित एन और पांचवे नंबर पर मयूर हजारिका हैं।

इस आसान तरीके से चेक करें अपना रिजल्ट

रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट यानी upsc.gov.in पर जाएं।

यहां होमपेज पर परीक्षा या परिणाम सेक्शन में जाएं।

इतना करने के बाद खुलने वाले पेज पर यूपीएससी फाइनल रिजल्ट पर क्लिक करें।

ऐसा करने के बाद आप एक नए पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे।

यहां अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें जैसे रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और अन्य विवरण।

इन विवरणों को दर्ज करें और सबमिट करें।

इतना करने के बाद डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करें।

ऐसा करते ही रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखने लगेगा।

इन्हें यहां देखें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

यह भविष्य में आपके काम आएगा।

यहां देखें पूरी लिस्ट-

1 इशिता किशोर

2 गरिमा लोहिया

3 उमा हरति न

4 स्मृति मिश्रा

5 मयूर हजारिका

6 रत्न नव्य रत्न

7 वसीम अहमद भट

8 अनिरुद्ध यादव

9 कनिका गोयल

10 राहुल श्रीवास

11 परसंजीत कौर

12 अभिनव सिवाच

13 विदुषी सिंह

14 कृतिका गोयल

15 स्वाति शर्मा

16 शिशिर कुमार सिंह

17 अविनाश कुमार

18 सिद्धार्थ शुक्ला

19 लघिमा तिवारी

20 अनुष्का शर्मा

21 शिवम यादव

22 जीवीएस पवन दत्ता

23 वैशाली

24 संदीप कुमार

25 वर्षीय कश्मीरी किशोरी

26 गुंजीता अग्रवाल

27 यादव सूर्यभान अच्छेलाल

28 अंकिता पुवार

29 पुरुष सूद

30 प्रेक्षा अग्रवाल

31 प्रियांशा गर्ग

32 नितिन सिंह

33 तरुण पटनायक मेडल

34 अनुभव सिंह

35 अजमेरा संकेत कुमार

36 आर्य वी.एम

37 चैतन्य अवस्थी

38 अनूप दास

39 गरिमा नरूला

40 साई शेल्टर शकमुरी