×

ICAI CA फाउंडेशन परीक्षा 2022 का परिणाम 10 अगस्त होगा जारी, जानिए अन्य डिटेल्स

 

जिन युवाओं ने इस साल ICAI CA फाउंडेशन परीक्षा 2022 की परीक्षा में हिस्सा लिया हैं और अब अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, उनका इंतजार बहुत ही जल्द खत्म होने वाला हैं, अगर सूत्रों की माने तो ICAI CA फाउंडेशन परीक्षा 2022 का परिणाम 10 अगस्त 2022 को रिलीज होगा। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक साइट icai.org पर देख सकते हैँ।

विभाग की अधिकारिक साइट पर लिखा  हुआ हैं कि जून 2022 में आयोजित चार्टर्ड एकाउंटेंट्स फाउंडेशन परीक्षा के परिणाम बुधवार, 10 अगस्त, 2022 को जारी किया जाएगा।  आप अपना परिणाम इन आसान स्टेप्स से जांच सकते हैं-

ICAI की आधिकारिक साइट icai.nic.in पर जाएं।

होम पेज पर उपलब्ध सीए फाउंडेशन रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।

लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।