×

CG TET Admit Card 2022: छत्तीसगढ़ में शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम 18 सितम्बर को

 

रायपुर, 14 सितंबर ।व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी तीन वेब लिंक के जरिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा सभी जिला मुख्यालयों पर 18 सितम्बर को होनी है।

ये लिंक मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ इनफोटेक प्रमोशन सोसायटी , जनसंपर्क संचालनालय और संचालक एस.सी.ई.आर.टी. की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। इस परीक्षा में करीब 4 लाख 50 हजार लोगों ने आवेदन किया है।

18 सितम्बर को प्रदेश के सभी 28 जिला मुख्यालयों में बने केंद्रों पर इसकी परीक्षा होनी है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होनी है। यह पेपर केवल प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों के लिए होगा। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद 2 बजे से शाम 4.45 बजे तक होनी है। यह पेपर मिडिल स्कूल के शिक्षकों के लिए है।

अधिकारियों का कहना है, शिक्षा का अधिकार कानून के तहत यह परीक्षा शिक्षक नियुक्त होने के लिए अनिवार्य योग्यता है। यह परीक्षा केवल शिक्षक बनने की पात्रता तय करेगा। इससे शिक्षक नियुक्ति का आदेश नहीं माना जा सकता। एक बार परीक्षा पास करने के बाद पात्रता आजीवन बनी रहेगी। अंक सुधार के लिए बाद में भी परीक्षा दिया जा सकेगा। छत्तीसगढ़ में ऐसी परीक्षा तीसरी बार आयोजित की जा रही है।