×

तमिलनाडु पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: 3644 पदों के लिए आवेदन करें

तमिलनाडु यूनिफॉर्म्ड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड (TNUSRB) ने 2025 के लिए पुलिस कांस्टेबल, जेल प्रहरी और फायरमैन के 3644 पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 22 अगस्त से 21 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में शामिल होने के लिए 10वीं पास होना आवश्यक है, और आयु सीमा 18 से 26 वर्ष है। आवेदन शुल्क 250 रुपये है, और चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए लेख पढ़ें।
 

TNUSRB पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025


तमिलनाडु पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: तमिलनाडु यूनिफॉर्म्ड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड (TNUSRB) ने पुलिस कांस्टेबल, जेल प्रहरी और फायरमैन के पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3644 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 अगस्त 2025 से 21 सितंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में सुधार की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 9 नवंबर 2025 है।


इस भर्ती अभियान के तहत, TNUSRB कुल 3644 पदों की नियुक्ति करेगा, जिसमें 2833 कांस्टेबल ग्रेड-II, 631 फायरमैन और 180 जेल वार्डर ग्रेड-II के पद शामिल हैं।


उम्र सीमा क्या होनी चाहिए?


उम्मीदवारों के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है। इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के अनुसार की जाएगी। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।


आवेदन शुल्क


आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा। यह शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है। ध्यान रखें कि बिना शुल्क भुगतान के जमा किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।


चयन प्रक्रिया


उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के माध्यम से किया जाएगा। इसमें पहले लिखित परीक्षा होगी, फिर शारीरिक माप परीक्षा (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) होगी। इसके अलावा, अंतिम चयन सहनशक्ति परीक्षण और अंत में दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।


वेतन कितना होगा?


इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को 18,200 रुपये से 67,100 रुपये के वेतनमान का भुगतान किया जाएगा, जो पद और नियमों के अनुसार निर्धारित किया गया है।