Patna High Court में स्टेनोग्राफर के 111 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित
Patna High Court में स्टेनोग्राफर पदों की भर्ती
पटना उच्च न्यायालय ने इंटरमीडिएट पास युवाओं के लिए स्टेनोग्राफर (ग्रुप-सी) के 111 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें 68 नियमित और 43 बैकलॉग पद शामिल हैं।
कुल पद: 111
स्टेनोग्राफर (ग्रुप-सी)
- सामान्य: 32
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 6
- पिछड़ा वर्ग: 15
- अत्यधिक पिछड़ा वर्ग: 26
- अनुसूचित जाति: 30
- अनुसूचित जनजाति: 2
आवश्यक योग्यता
इंटरमीडिएट पास युवाओं को अंग्रेजी शॉर्टहैंड और टाइपिंग में प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके अलावा, कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम छह महीने का डिप्लोमा/प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। अंग्रेजी शॉर्टहैंड की गति न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट और टाइपिंग की गति न्यूनतम 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
आयु सीमा
आवेदक की आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग और महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
वेतनमान
चुने गए उम्मीदवारों को वेतन स्तर 4 के अनुसार 25,500 से 81,100 रुपये प्रति माह दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में तीन भाग होंगे - भाग-A, भाग-B और भाग-C। भाग-A में अंग्रेजी शॉर्टहैंड कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट होगा। भाग-B में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। भाग-C में अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट होगा। परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम के बारे में विस्तार से जानने के लिए अधिसूचना देखें।
आवेदन कैसे करें
जो उम्मीदवार निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, वे पटना उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अंतिम तिथि: 19 सितंबर, 2025।
आवेदन शुल्क: सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पिछड़ा वर्ग, और अत्यधिक पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 1100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 550 रुपये का शुल्क देना होगा।
अधिक जानकारी के लिए देखें: https://patnahighcourt.gov.in